Tech

स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरा…नथिंग का ये नया फोन मचाएगा धमाल

Last Updated:November 28, 2025, 10:09 IST

Nothing Phone 3A Lite- नथिंग फोन (3a) लाइट भारत में लॉन्‍च हो गया है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है. यह 4nm तकनीक पर बना है, जिससे फोन तेज चलता है और कम बैटरी खर्च होती है.स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरा...नथिंग का ये नया फोन मचाएगा धमालनथिंग ने अपनी पहचान बनाए रखने के लिए इस फोन में भी वही यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया है.

नई दिल्‍ली. नथिंग इंक ने भारत में अपना नया और सस्‍ता स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में स्टाइलिश और फीचर-रिच फोन चाहते हैं. नथिंग फोन 3ए लाइट बाजार में शाओमी रेडमी 15 (Xiaomi Redmi 15), वनप्‍लस नॉर्ड सीई 5 (OnePlus Nord CE 5), सैमसंग गैलेक्‍सी ए17 (Samsung Galaxy A17) और iQOO Z10 को टक्कर देगा. नथिंग 3ए लाइट को इसका स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरा और तेज परफॉर्मेंस इसे कम बजट वाले यूजर्स के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

नथिंग ने अपनी पहचान बनाए रखने के लिए इस फोन में भी वही यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया है. फोन के पीछे एक सी-थ्रू पैनल है, जिससे इसका लुक काफी मॉडर्न दिखाई देता है. इसमें पीछे एक सिंगल LED लाइट है, जो मैसेज या कॉल आने पर चमकती है. यह फीचर खासकर तब बहुत काम आता है जब फोन साइलेंट मोड में हो.

नथिंग फोन 3ए लाइट का डिस्‍पले कैसा है?

नथिंग फोन 3ए लाइट में बड़ा और आकर्षक 6.77 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों काफी स्मूद हो जाते हैं. इसकी 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस फोन को धूप में भी साफ देखने लायक बनाती है. स्क्रीन को Panda Glass की सुरक्षा दी गई है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से बचाने में मदद करती है. साथ ही फोन को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह हल्की बारिश और धूल से सुरक्षित रहता है.

नथिंग फोन 3ए लाइट कितने वैरिएंट में आता है?

फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है. यह 4nm तकनीक पर बना है, जिससे फोन तेज चलता है और कम बैटरी खर्च होती है. इसके साथ 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं. स्टोरेज को बढ़ाकर 2TB तक किया जा सकता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो दिनभर आराम से चल जाती है. इसमें 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलता है.

नथिंग फोन 3ए लाइट का कैमरा कैसा है?

नथिंग फोन 3ए लाइट का कैमरा सेटअप भी काफी अच्छा है. पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं. 50MP मेन कैमरा जो Samsung सेंसर के साथ है. 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा. इनसे आप अच्छे फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 28, 2025, 10:09 IST

hometech

स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरा…नथिंग का ये नया फोन मचाएगा धमाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj