बीकानेर स्कूल में पहली स्पेस और एस्ट्रोनॉमी लैब शुरू हुई

Last Updated:November 05, 2025, 16:48 IST
बीकानेर के राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश की पहली स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की जाएगी. नगर निगम द्वारा 5.86 लाख रुपए के टेंडर से बनने वाली इस लैब में 75 से अधिक मॉडल और उपकरण लगाए जाएंगे, जिनमें टेलिस्कोप, रॉकेट लॉन्चर, अर्थ ग्लोब और इसरो सैटेलाइट मॉडल शामिल होंगे. इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाना है.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर. जिले की राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश की पहली स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब खोली जाएगी, जिससे स्कूल की छात्राओं को शिव शक्ति पॉइंट से लेकर प्रज्ञान रोवर तक की जानकारी मिल सकेगी. इसके अलावा छात्राएं अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जान सकेंगी. इसके लिए नगर निगम ने स्कूल से स्वीकृति ले ली है और जल्द ही इस स्कूल में यह लैब बनाने का काम शुरू होगा. इस लैब को बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाना है. यहां रखी जाने वाली पुस्तकें भी हिंदी में उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि बालिकाएं विषय को आसानी से समझ सकें.
राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा ऐरन ने बताया कि नगर निगम की ओर से एस्ट्रोनॉमी लैब के लिए स्वीकृति का पत्र मिला था, जिसकी हमने स्वीकृति भिजवा दी है. उन्हें निश्चित आकार का कक्ष चाहिए था, तो हमने उन्हें बता दिया और नगर निगम को स्वीकृति भेज दी. यह लैब हमारी छात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है, जिसमें छात्राओं को खगोल विज्ञान से संबंधित जानकारियां प्राप्त होंगी. इसके अलावा यहां पढ़ने वाली सभी छात्राओं को अंतरिक्ष में होने वाली सभी चीजों की बेहतर जानकारी मिल सकेगी. बताया गया है कि यह स्कूल सबसे बड़ा है और इसमें केवल छात्राएं ही पढ़ती हैं. इस स्कूल में विज्ञान के व्याख्याता भी हैं, जिसके कारण यहां की छात्राओं को अंतरिक्ष की सभी जानकारी मिलेगी, जिससे छात्राओं को काफी फायदा होगा.
लैब के लिए 5.86 लाख रुपए का टेंडर जारी
नगर निगम की ओर से लैब के लिए 5.86 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है. इसमें 75 से अधिक मॉडल और उपकरण लगाए जाएंगे. इनमें टेलिस्कोप, दूरबीन, स्टॉप रॉकेट लॉन्चर, अर्थ ग्लोब, ऑप्टिक डेमो किट, पोलर-वर्टिकल-इक्विटोरियल सन्डायल, स्टार ट्रैकर, सोलर व्यू गॉगल्स जैसे यंत्र शामिल हैं. इसके अलावा डायोरामा विद प्रज्ञान रोवर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का स्केल्ड मॉडल और इसरो सैटेलाइट डेमो मॉडल भी लगाए जाएंगे. स्कूल में जिस कमरे में लैब बनेगी, वहां का माहौल बिल्कुल अंतरिक्ष जैसा होगा. दीवारों और छत पर तारों, ग्रहों, सैटेलाइट्स और अंतरिक्ष स्टेशनों की डिजाइन रहेगी.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
November 05, 2025, 16:48 IST
homerajasthan
बीकानेर के सरकारी स्कूल में पहली स्पेस और एस्ट्रोनॉमी लैब होगी शुरू



