इंसानियत के अंधेरे पहलू को बेनकाब करेगी ये सीरीज, नेटफ्लिक्स की है क्राइम थ्रिलर, रोंगटे खड़े कर देगी दमदार कहानी

Last Updated:November 09, 2025, 15:11 IST
अगर आप रियल क्राइम थ्रिलर के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त खबर है. नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आने वाला है ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’, जो एक ऐसी सच्ची घटना से प्रेरित है जिसने 2012 में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस बार कहानी सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत के उस स्याह पहलू को उजागर करती है जहां मासूम जिंदगियों का सौदा किया जाता है.
नई दिल्ली. इस सीरीज की कहानी इस बार वास्तविक जीवन की उस घटना पर आधारित है जिसने 2012 में पूरे दिल्ली को हिला कर रख दिया था. ‘बेबी फलक’ केस. इस सीजन में एक ऐसे खौफनाक मानव तस्करी नेटवर्क की जांच दिखाई गई है, जो युवा महिलाओं को रोजगार के झूठे वादों से फंसाकर एक बड़े आपराधिक जाल में धकेल देता है.

कहानी की शुरुआत होती है एक दो साल के बच्चे से, जिसे बेरहमी से पीटकर छोड़ दिया जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, केस दिल्ली से निकलकर असम और रोहतक तक पहुंच जाता है. यहीं से खुलता है एक ऐसा नेशनल लेवल का नेटवर्क जो लोगों की ज़िंदगियों के साथ खेल रहा होता है.

इस सीजन में फिर से नजर आएंगी शेफाली शाह, जो डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में वापसी कर रही हैं. उनके साथ होंगी रसिका दुग्गल नीति सिंह के किरदार में और राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के रूप में. इन तीनों की टीम मिलकर इस केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करती है.

‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ इस बार भी उसी रियलिस्टिक टच के साथ बना है जिसके लिए ये सीरीज जानी जाती है. इस बार भी ये सीरीज दर्शकों का दिल जीतकर उन्हें हैरान करने वाली है.

इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे डर, पैसे और चुप्पी की मिली-जुली व्यवस्था लापता लोगों के जीवन को एक अंधेरे व्यापार में बदल देती है.

अगर आपको रियलिस्टिक क्राइम थ्रिलर और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा पसंद है तो ये सीरीज बिल्कुल मिस न करें. ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ का प्रीमियर 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है. फिल्म समीक्षकों का कहना है कि ये सीजन पहले दोनों सीजनों से भी ज्यादा इमोशनल और इंटेंस होने वाला है.

इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट और सशक्त अभिनय है. शेफाली शाह एक बार फिर डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में नजर आएंगी, जो अपने ठंडे दिमाग और मजबूत नेतृत्व से पूरी टीम को संभालती हैं.

हुमा कुरैशी भी दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इस सीजन में वह ‘बड़ी दीदी’ के किरदार में नजर आएंगी. इस रोल को लेकर उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा कि वो इस शो की बहुत बड़ी फैन हैं और जब उन्हें इस सीजन के लिए कॉल आया तो उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी बच्चे को उसका पसंदीदा खिलौना मिल गया हो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 15:11 IST
homeentertainment
इंसानियत के अंधेरे पहलू को बेनकाब करेगी ये सीरीज, नेटफ्लिक्स की है थ्रिलर



