Rajasthan

सर्दियों में कुछ ही दिन बाजार में नजर आती है यह सब्जी, सेहत के लिए है पावरहाउस, जानें क्यों है खास

Last Updated:November 26, 2025, 10:44 IST

सर्दियों की शुरुआत होते ही भरतपुर की सब्जी मंडियों में रतालू की मांग तेजी से बढ़ गई है.ठंड के मौसम में मिलने वाली यह मौसमी सब्जी स्वाद, पौष्टिकता और शरीर को गर्म रखने के गुणों के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है. भरतपुर और आस-पास के क्षेत्रों में होने वाली इसकी खेती से किसानों को भी अच्छा मूल्य मिल रहा है. रतालू में मौजूद फाइबर, आयरन, विटामिन B6 और पोटैशियम इसे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर लोगों के लिए फायदेमंद बनाते हैं. बाजारों में बढ़ती भीड़ आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ने का संकेत देती है.news 18

भरतपुर ठंड का मौसम शुरू होते ही भरतपुर की सब्जी मंडियां एक विशेष सब्जी की वजह से फिर से जीवंत हो उठी है. हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों में मिलने वाली मौसमी सब्जी रतालू बाजार में आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. भरतपुर की मंडियों में इसकी बढ़ी हुई भीड़ और तेजी से हो रही खरीद इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाती है.

news 18

रतालू एक ऐसी सब्जी है जो सालभर नहीं मिलती केवल ठंड के दिनों में ही यह खेतों से निकलकर बाजार तक पहुंच पाती है. इसी वजह से इसका इंतजार हर घर में रहता है. विक्रेताओं के अनुसार सर्दियों की शुरुआत के साथ ही रतालू की सप्लाई बढ़ जाती है और लोग इसे बड़ी मात्रा में खरीदते हैं, क्योंकि यह शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है.

news 18

स्वाद और पौष्टिकता दोनों के मामले में रतालू सर्दियों की खास सब्जियों में से एक है. आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित के मुताबिक इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है जबकि आयरन शरीर को कमजोरी और थकान से बचाता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन बी6, पोटैशियम और अन्य तत्व भी पाए जाते हैं.जो ठंड में शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

news 18

रतालू बच्चों-बुजुर्गों और बीमारियों से उबर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. रतालू की खेती भरतपुर के आस-पास के इलाकों जैसे रूपवास, कुम्हेर और बयाना में होती है. खेतों से सीधे मंडी पहुंचती यह सब्जी ताजगी और गुणवत्ता के कारण अधिक पसंद की जाती है. कई किसान बताते हैं कि रतालू की अच्छी मांग होने से उन्हें फसल का अच्छा मूल्य भी मिल रहा है.

news 18

मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोगों का कहना है कि रतालू न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि इससे बनने वाले व्यंजन भी बेहद लाजवाब होते हैं. इसे उबालकर, भूनकर या मसालेदार सब्जी की तरह पकाया जाता है. रतालू का हल्का मीठा और मुलायम स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.

news 18

सर्दियों के बढ़ते असर के साथ रतालू की मांग आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है. बाजारों में इसकी मौजूदगी न सिर्फ मौसम की दस्तक का संकेत देती है. बल्कि लोगों के स्वाद और सेहत को भी सर्दियों में खास रंग देती है. अब यह सब्जी बाजार में काफी नजर आ रही है लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 10:44 IST

homelifestyle

सर्दियों में कुछ ही दिन नजर आती है यह सब्जी, जानें सेहत के लिए क्यों है खास

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj