टाइगर आया इतना पास कि जिप्सी पीछे करनी पड़ी… सरिस्का में सैलानियों का दिल दहला देने वाला अनुभव!

Last Updated:November 07, 2025, 23:00 IST
Alwar News : अगर आप अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. इस मौसम में ना ज्यादा गर्मी है और ना ही ज्यादा ठंड, जिससे जंगल की सैर और भी सुखद बन जाती है. सरिस्का के घने जंगलों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और उन्हें टाइगर्स की शानदार साइटिंग देखने को मिल रही है.
ख़बरें फटाफट
अलवर. अगर आप अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. इस मौसम में ना ज्यादा गर्मी है और ना ही ज्यादा ठंड, जिससे जंगल की सैर और भी सुखद बन जाती है. सरिस्का के घने जंगलों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और उन्हें टाइगर्स की शानदार साइटिंग देखने को मिल रही है. जंगल सफारी के दौरान बाघों को खुले में घूमते देख पर्यटक रोमांच और उत्साह से भर उठते हैं. सरिस्का का प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और वन्यजीवों की झलक पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन रही है.
गुरुवार को सरिस्का टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में पर्यटकों को टाइगर ST-2304 की शानदार साइटिंग देखने को मिली. जंगल सफारी के दौरान यह बाघ अचानक पर्यटकों की जिप्सी के सामने सफारी ट्रैक पर आ गया. काफी देर तक वह ट्रैक के पास रुका रहा, जिससे पर्यटकों को उसे नज़दीक से देखने का रोमांचक मौका मिला. टाइगर को इतने करीब देखकर पर्यटक उत्साहित और रोमांचित नजर आए. इस सीजन में टाइगर ST-2304 की यह पहली साइटिंग बताई जा रही है.
टाइगर को देखकर रोमांचित हुए सैलानीबाघ के घूमने का दृश्य वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर सफारी ट्रैक पर आराम से टहलता नजर आ रहा है. जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, तो जिप्सी में बैठे पर्यटक खुशी से झूम उठे. कुछ देर बाद जब टाइगर लगातार जिप्सी के आसपास घूमने लगा, तो ड्राइवर को जिप्सी पीछे करनी पड़ी. उस दौरान कई पर्यटक डर से सहम गए.
करीब एक घंटे तक रहा टाइगर का जलवामिली जानकारी के अनुसार, टाइगर सदर रेंज के घाण का तिराहा, तारुंडा और काला कुआं क्षेत्र में करीब एक घंटे तक दिखाई दिया. इस दौरान वहां करीब 12 जिप्सियां मौजूद थीं, जिनमें लगभग 60 पर्यटक सवार थे. जब शाम को टाइगर ने दहाड़ते हुए अपना मुंह खोला और जीभ बाहर निकाली, तो पूरा माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया. पर्यटकों के लिए यह सफारी अनुभव लंबे समय तक याद रहने वाला साबित हुआ.
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
November 07, 2025, 23:00 IST
homerajasthan
टाइगर आया पास, जिप्सी पीछे करनी पड़ी… सरिस्का में दिल दहला देने वाला अनुभव!



