Rajasthan

Tips and Tricks: घर पर गाढ़ी और मलाईदार दही कैसे जमाएं? फॉलो करें ये 4 आसान टिप्स, मक्खन जैसी होगी जमावट

Last Updated:January 10, 2026, 06:36 IST

Curd Making Tips: घर पर हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही बनाना अब आसान है. गृहिणी शारदा देवी के अनुसार फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल, सही मात्रा में जामन मिलाना, उपयुक्त बर्तन और मध्यम तापमान बनाए रखना दही को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने की कुंजी हैं. इन चार स्टेप्स से दही जमने में कम से कम 6–8 घंटे लगते हैं और इसे बार-बार नहीं छूना चाहिए. घर की बनी दही स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है.दही

दही सेहत और स्वाद दोनों में बेहतरीन है. यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन को बेहतर बनाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है. घर पर बना दही बाजार के मुकाबले शुद्ध और स्वादिष्ट होता है, लेकिन अक्सर यह मलाईदार और गाढ़ा नहीं बन पाता. अगर आप भी घर का दही गाढ़ा और मलाईदार बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको आसान और प्रभावी तरीका बताएंगे जिससे आपके घर का दही स्वाद में बढ़िया और बनावट में बिल्कुल सही होगा.

दही

अगर आप घर पर हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाएं. बाजार की दही कई बार खट्टी या पतली निकलती है, जबकि घर पर बनी दही शुद्ध, ताजा और स्वास्थ्यवर्धक होती है. सही तरीके से जमाई गई दही खाने का स्वाद दोगुना कर देती है और भोजन के साथ उसका आनंद बढ़ा देती है. कुछ सरल विधियों और सावधानियों को अपनाकर आप घर पर ही मलाईदार, गाढ़ी और बढ़िया स्वाद वाली दही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

दही

गृहिणी शारदा देवी के अनुसार दही जमाने का सबसे पहला और जरूरी कदम है फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना. जितना रिच और गाढ़ा दूध होगा, दही उतनी ही मलाईदार और गाढ़ी बनेगी. टोंड या स्किम्ड दूध से बनी दही अक्सर पतली और खट्टी हो जाती है, इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी और गाढ़ा दूध ही लें. सही दूध चुनने से दही का स्वाद बढ़ता है और बनावट भी बेहतर होती है. यह टिप हर घर में स्वादिष्ट दही बनाने के लिए बेहद जरूरी है.

Add as Preferred Source on Google

दही

दही जमाने के लिए अगले कदम के रूप में दूध में जामन मिलाना जरूरी है. एक लीटर दूध में केवल एक चम्मच फ्रेश दही काफी होता है. जामन को बर्तन के अंदर अच्छी तरह फैलाकर लगाएं ताकि यह दूध में समान रूप से घुल जाए. इससे दही का जमाव एकसार होगा और बनावट हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार बनेगी. सही मात्रा में जामन मिलाने और अच्छी तरह फैलाने से दही जल्दी जमती है और स्वाद में भी बेहतरीन रहती है.

दही

दही जमाने में बर्तन और तापमान की भी बड़ी भूमिका होती है. मिट्टी, कांच या स्टील के बर्तन सबसे सही माने जाते हैं क्योंकि इन बर्तनों में दही जल्दी और अच्छी तरह जमती है. दही जमाने के दौरान मध्यम तापमान रखना जरूरी है, न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म. गृहणी शारदा देवी बताती हैं कि दही को जमने में कम से कम 6 से 8 घंटे लगते हैं. बार-बार बर्तन हिलाना या दही को जांचना दही को खराब कर सकता है, इसलिए समय पर ही छूना चाहिए.

दही

अगर आप इन चार आसान स्टेप्स को फॉलो करें, तो घर पर हलवाई जैसी गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट दही आसानी से तैयार की जा सकती है. घर की बनी दही न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी और पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं. सही तरीके से बनाई गई दही खाने का आनंद भी दोगुना कर देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 10, 2026, 06:36 IST

homelifestyle

गाढ़ी और मलाईदार दही कैसे जमाएं? फॉलो करें ये चार टिप्स, मक्खन जैसी होगी जमावट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj