Aaj Ka Tula Rashifal : दो दिन के तनाव के बाद आज होगा दमदार कमबैक, बस इस बात का रखें विशेष ध्यान

Last Updated:December 24, 2025, 00:00 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 24 December 2025: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमबैक का दिन साबित होने वाला है. पिछले दो दिनों से जो मानसिक तनाव, उलझन या घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान कर रही थीं, आज उनसे राहत मिलने के प्रबल संकेत हैं. आज चंद्रमा आपके चौथे भाव से निकलकर पांचवें भाव यानी बुद्धि, रचनात्मकता और प्रेम के भाव में प्रवेश कर चुके हैं
ख़बरें फटाफट
आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 24 दिसंबर यानी आज का दिन कमबैक का दिन साबित होने वाला है. पिछले दो दिनों से जो मानसिक तनाव, उलझन या घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान कर रही थीं, आज उनसे राहत मिलने के प्रबल संकेत हैं. आज चंद्रमा आपके चौथे भाव से निकलकर पांचवें भाव यानी बुद्धि, रचनात्मकता और प्रेम के भाव में प्रवेश कर चुके हैं. ऊपर से आज बुधवार का दिन है, जो बुद्धि और तर्क का कारक माना जाता है. ऐसे में आज आपका दिमाग तेज़, स्पष्ट और फोकस्ड रहेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहद अनुकूल है. आपका फोकस शानदार रहेगा और जो चीजें पहले समझ में नहीं आ रही थीं, आज वे भी आसानी से क्लियर हो जाएंगी. ट्रेनिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या किसी नए स्किल को सीखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. स्टॉक मार्केट, फाइनेंशियल प्लानिंग या निवेश से जुड़े निर्णयों में भी आज किस्मत आपका साथ दे सकती है. हालांकि सोच-समझकर और गणना के साथ लिया गया फैसला ज्यादा लाभ देगा. कुल मिलाकर करियर और पैसों के मामले में आज का दिन लकी साबित हो सकता है.
लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहेगा दिनलव लाइफ के लिहाज से आज का दिन तुला राशि वालों के लिए गोल्डन डे है. पांचवां भाव प्रेम और रोमांस का होता है, इसलिए आज रिश्तों में मिठास और उत्साह देखने को मिलेगा. यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की पूरी संभावना है, जो आगे चलकर आपके दिल के करीब आ सकता है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आज गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. आज आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा सरप्राइज देकर रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं.
परिवार के मामले में इस बात का रखें ध्यानसंतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.बच्चों की उपलब्धि या उनसे जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना मन को बेहद प्रसन्न करेगी. परिवार का माहौल भी आज हल्का और खुशहाल रहेगा.
तुला राशिफल के लिए आज का उपायआज बुधवार है और साथ ही विनायक चतुर्थी का शुभ संयोग भी बन रहा है. ऐसे में विघ्नहर्ता गणेश जी को प्रसन्न करने का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता. सुबह या शाम भगवान गणेश जी को 21 दुर्वा की गांठ अर्पित करें. उन्हें बेसन के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं. इसके साथ ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. इस उपाय से आपकी बुद्धि कुशाग्र होगी और करियर में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
December 23, 2025, 23:59 IST
homeastro
2 दिन के तनाव के बाद आज होगा दमदार कमबैक, तुला राशि इस बात का रखें विशेष ध्यान



