Top 5 Best Colonies in Khatu Shyam Ji Near Temple

Last Updated:November 12, 2025, 11:10 IST
Khatu Shyam Ji Best Colony: खाटूश्यामजी अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि निवेश का नया केंद्र भी बन चुका है. मंदिर के आसपास बनी टॉप कॉलोनियों में सस्ती दरों पर प्लॉट और घर मिल रहे हैं. यहाँ सुविधाएँ, सड़कें और सुरक्षा बेहतर हैं. इसलिए, जो भी खाटूश्यामजी में स्थायी निवास या निवेश करना चाहता है, उसके लिए यह सही समय है.
खाटूश्याम जी में दिनों-दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. विश्व प्रसिद्ध इस धार्मिक पर्यटक स्थल पर व्यापार और आस्था के चलते स्थाई और अस्थाई रहने वाले लोगों की संख्या में भी तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है. हर श्याम भक्त बाबा श्याम की नगरी में अपना आशियाना बनाना चाहता है. जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा सहित बड़े शहरों से लोग यहाँ इन्वेस्ट भी कर रहे हैं. ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको खाटूश्याम जी कस्बे और आसपास के क्षेत्र की पाँच ऐसी बेस्ट कॉलोनी के बारे में बताएँगे जहाँ आप रहने और इन्वेस्टमेंट दोनों के हिसाब से खरीद सकते हैं.

चंदा कॉलोनी: चंदा कॉलोनी खाटूश्याम जी कस्बे के अंदर ही मौजूद है. इस कॉलोनी को भक्तों के स्थाई रूप से रहने के हिसाब से बसाया गया है. यह कॉलोनी खाटूश्याम जी मंदिर से कुछ ही दूरी पर है, जिससे रोज़ाना दर्शन करना आसान हो जाता है. इस कॉलोनी में सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी सुविधाएँ दी गई हैं. चंदा कॉलोनी को डेवलप करने वाले हेमराज शर्मा ने बताया कि यहाँ पर श्याम भक्तों के लिए पूरा माहौल भक्तिमय मिलता है. अगर कोई श्याम भक्त खाटूश्याम जी शहर में ही रहना चाहता है और रोज़ाना बाबा श्याम के दर्शन करना चाहता है, तो यह उसके लिए सबसे बेस्ट जगह है.

खाटू एलिगेंस: खाटू एलिगेंस कॉलोनी अलोदा गाँव में मौजूद है और श्याम भक्तों के लिए रहने और इन्वेस्टमेंट के हिसाब से बेस्ट जगह है. खाटू एलिगेंस कॉलोनी से खाटूश्याम जी मंदिर की दूरी मात्र तीन से चार किलोमीटर है, और इस कॉलोनी तक पूरी पक्की रोड बनी हुई है. सबसे खास बात यह है कि इस कॉलोनी से मात्र 150 से 200 मीटर की दूरी पर खाटूश्याम जी सदर थाना है, जो सुरक्षा का भरोसा देता है. यहाँ का वातावरण दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को चाहिए, उस तरह पूरी तरह शांत और प्राकृतिक है. यहाँ से केवल खाटूश्याम जी मंदिर ही नहीं, बल्कि जीण माता और हर्ष पर्वत भी नजदीक ही हैं. खाटू एलिगेंस कॉलोनी को डेवलप करने वाले राजेंद्र सिंह सुरपुरा ने बताया कि इस कॉलोनी को दिल्ली की कॉलोनी के तर्ज़ पर बसाया गया है, इस कारण यहाँ पर अधिकांश दिल्ली और नोएडा के लोगों ने जगह खरीदी है.

श्री श्याम वाटिका: श्री श्याम वाटिका कॉलोनी खाटूश्याम जी से 6 से 7 किलोमीटर दूर डूकिया गाँव में मौजूद है. यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो शहर की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी से परेशान होकर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं. इस कॉलोनी की एक और खास बात यह है कि इसके पास में ही प्रसिद्ध चमत्कारी लक्ष्मी टेंपल भी मौजूद है, जो देश के आधुनिक मंदिरों में से एक है. इसके अलावा जीण माता और खाटू श्याम जी मंदिर भी पास ही हैं. आधुनिक सुख-सुविधा के मामले में यह कॉलोनी बेस्ट है. श्री श्याम वाटिका को जयपुर की तर्ज़ पर विकसित किया गया है. इस कॉलोनी को डेवलप करने वाले जय प्रकाश जाजोरा ने बताया कि जयपुर, दिल्ली, नोएडा जैसे बड़े शहरों के लोग यहाँ इन्वेस्टमेंट के हिसाब से भी ज़मीन खरीद रहे हैं.

माधव विहार कॉलोनी: माधव विहार कॉलोनी की खाटू श्याम जी मंदिर से दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर है. इस कॉलोनी को आधुनिक तकनीक के अनुसार बसाया गया है. यहाँ सड़क, पानी और बिजली के साथ-साथ परिवहन की सुविधा भी है. इस कॉलोनी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के लोग रहते हैं. माधव विहार कॉलोनी में विला, फ्लैट और घर उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यह कॉलोनी खाटूश्याम जी-अलोदा रोड मुख्य रोड पर होने के कारण खाटूश्याम जी व इसके आसपास के क्षेत्र में आना-जाना आसान है. यहाँ पूरी तरीके से प्राकृतिक माहौल मिलता है.

श्याम विहार कॉलोनी: श्याम विहार कॉलोनी भी खाटूश्याम जी की सबसे टॉप कॉलोनी में से एक है. श्याम विहार कॉलोनी से खाटू श्याम जी मंदिर की दूरी महज़ 2 किलोमीटर है, जो इसे सबसे निकटतम कॉलोनियों में से एक बनाती है. यह कॉलोनी भी अलोदा रोड पर ही स्थित है. यहाँ पर अधिकांश घर जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से आए हुए लोगों के हैं. इन्वेस्टमेंट के हिसाब से भी बड़े व्यापारियों ने यहाँ पर जगह खरीद रखी है. सड़क, पानी, बिजली और खाटू श्याम जी मंदिर से दूरी नजदीक होने के कारण यह श्याम भक्तों के लिए सबसे अच्छी कॉलोनी मानी जाती है.
First Published :
November 12, 2025, 11:10 IST
homerajasthan
खाटूश्यामजी में कहां लें घर? जानिए टॉप 5 बेस्ट कॉलोनियां जहां मंदिर भी पास….



