हैदराबाद के टॉप 5 प्ले स्कूल: बच्चों के लिए सुरक्षा, खेल और स्मार्ट लर्निंग का बेस्ट विकल्प

Last Updated:December 29, 2025, 14:55 IST
Top 5 Schools in Hyderabad : हैदराबाद में बच्चों की शुरुआती शिक्षा के लिए प्ले स्कूल का चुनाव माता-पिता के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है. सुरक्षा, खेल-खेल में सीखने की विधि और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में कुछ स्कूल सबसे आगे हैं. इंडस, यूरोकिड्स, लिटिल ईआई, ग्लोकल और किड्जी जैसे टॉप स्कूल बच्चों के व्यक्तित्व, मानसिक और शारीरिक विकास पर फोकस करते हैं.
हैदराबाद: बच्चों की शुरुआती शिक्षा यानी ‘प्ले स्कूल’ का चुनाव माता-पिता के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है. नवाबों के शहर और आईटी हब के रूप में मशहूर हैदराबाद में विकल्पों की कमी नहीं है, लेकिन जब बात आती है सुरक्षा, खेल-खेल में सीखने के तरीके और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की तो कुछ नाम सबसे ऊपर आते हैं.

इंडस अर्ली लर्निंग सेंटर
जूबली हिल्स स्थित यह स्कूल अपनी बेहतरीन शैक्षणिक पद्धति के लिए जाना जाता है. यहां बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है. इसकी खासियत यह की इनका इंडस लीडरशिप करिकुलम बच्चों को शुरुआत से ही आत्मनिर्भर बनाना सिखाता है.

यूरोकिड्स (EuroKids)
हैदराबाद के लगभग हर प्रमुख इलाके जैसे गाचीबोवली, बंजारा हिल्स में इसकी शाखाएं हैं. इसकी खासियत यह की यूरोकिड्स अपने EUNOIA करिकुलम के लिए प्रसिद्ध है जो माइंडफुलनेस और बच्चों के दिमागी विकास पर केंद्रित है. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम मिलते हैं.
Add as Preferred Source on Google

लिटिल ईआई (Little Ei)
ग़ाचीबोवली और कोंडापुर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय यह स्कूल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग पर भरोसा करता है. इसकी खासियत यहां रटाने के बजाय बच्चों को चीजों को छूकर और महसूस करके सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. यहां का वातावरण काफी फ्रेंडली और कलरफुल है.

ग्लोकल (Glocal)
यह स्कूल अपने मॉडर्न अप्रोच और ट्रेडिशनल वैल्यूज के मिश्रण के लिए जाना जाता है. इसकी खासियत यहां प्ले-वे मेथड के साथ-साथ बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी और आउटडोर गेम्स पर काफी ध्यान दिया जाता है, ताकि उनका शारीरिक विकास भी बेहतर हो सके.

किड्जी (Kidzee)
एशिया का सबसे बड़ा प्री-स्कूल नेटवर्क होने के नाते हैदराबाद में भी इसकी मजबूत पकड़ है. इसकी खासियत इनका iLLUME प्रोग्राम बच्चों की यूनिक प्रतिभा को पहचानने में मदद करता है. मध्यम वर्ग के लिए यह क्वालिटी एजुकेशन का एक भरोसेमंद नाम है.
First Published :
December 29, 2025, 14:55 IST
homeandhra-pradesh
हैदराबाद के वो 5 प्ले स्कूल, जो आपके बच्चों के भविष्य की रखेंगे मजबूत नींव