बंगाल की खाड़ी में बवंडर, भारत पर एक और साइक्लोन का खतरा, तूफानी हवा के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट – Cyclone Senyar live updates routes speed IMD forecasts heavy rain strong wind bay of bengal system activated

Agency:एजेंसियां
Last Updated:November 26, 2025, 13:32 IST
Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी की मूड पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहा है. एक बाद एक नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से साइक्लोन जैसे हालात बन रहे हैं. इसी प्रक्रिया में कुछ सप्ताह पहले एक्टिव हुए साइक्लोन मोंथा ने जमकर तबाही मचाई थी. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु समेत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखा गया था.
Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से चक्रवाती तूफान सेनयार के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. (फाइल फोटो/PTI)
Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में ताबड़तोड़ सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है. मोंथा चक्रवात के बाद अब देश के तटवर्ती इलाकों में एक और साइक्लोन का खतरा मंडराने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में फिर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है. इस वजह से साइक्लोन सेनयार (Cyclone Senyar) के और मजबूत होकर आगे बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है. हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि सेनयार चक्रवाती तूफान का रूट क्या होगा और इससे कौन-कौन से राज्य प्रभावित होंगे. हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि साइक्लोनिक स्टॉर्म से पश्चिम बंगाल के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों के तटवर्ती इलाकों के प्रभावित होने की आशंका है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca) और दक्षिण अंडमान सागर के पास बना लो-प्रेशर एरिया 26 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात का रूप ले सकता है. इसका नाम सेनयार रखा जाएगा, जिसका मतलब है शेर. यह नाम संयुक्त अरब अमीरात ने सुझाया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी यह तय नहीं है कि चक्रवात किस दिशा में जाएगा. यह बंगाल की खाड़ी के मौसम को जरूर प्रभावित करेगा, लेकिन यह तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा या ऊपर मुड़कर ओडिशा या बांग्लादेश की तरफ जाएगा. इस पर फिलहाल साफ अनुमान नहीं है. इसका रूट तब और साफ होगा जब यह सिस्टम पूरी तरह चक्रवात में तब्दील हो जाएगा. पूर्वी तट पर लोगों से सावधान रहने और सरकारी सलाह का पालन करने को कहा गया है.
किन क्षेत्रों में बारिश?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर सबसे पहले इस सिस्टम का असर दिखेगा. यहां 28 नवंबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. निकोबार द्वीप में 105–204 मिमी तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 35–45 किमी/घंटा रह सकती है, जो कुछ समय में 55 से 65 किमी/घंटा तक हो सकती है. IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है. लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश होने का अनुमान है. कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है.
चेन्नई और तमिलनाडु में बारिश का हाल
तमिलनाडु के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं. IMD ने कहा है कि तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक भी हो सकती है. कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन, रामनाद, विरुधुनगर, पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मयिलाडुथुरै और कराईकल क्षेत्र में भारी से बहुत बारिश होने की संभावना जताई गई है. अधिकारियों ने लोगों से चेतावनी का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है.
Manish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 26, 2025, 13:26 IST
homenation
बंगाल की खाड़ी में बवंडर, भारत पर एक और साइक्लोन का खतरा, तेज बारिश के आसार


