Rajasthan

Traditional Wheat Doodhiya Kheech Recipe in Winter

Last Updated:November 13, 2025, 08:54 IST

Wheat Doodhiya Kheech Recipe: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पारंपरिक देसी व्यंजनों की खुशबू रसोई में फैलने लगती है. ऐसी ही एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है गेहूं की दूधिया खीच, जो खासतौर पर राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों में ही बनाई जाती है. यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को गर्माहट और पोषण भी देती है. इसे खाने से ठंड में शरीर की ऊर्जा बनी रहती है.
सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

सीकर. ठंड के मौसम में गरमागर्म मिठाई का स्वाद ही अलग होता है, और अगर वो घर पर बनी हो तो मज़ा डबल हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी देसी रेसिपी के बारे में बताएँगे जो सर्दियों में अधिक पसंद की जाती है. इस पकवान का नाम है गेहूं की दूधिया खीच. यह पारंपरिक मिठाई है, जो स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है. इसे फुल क्रीम दूध, गेहूं और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है. यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ सर्दियों में गर्माहट भी देती है.

सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि दूधिया खीच बनाने की तैयारी के लिए 20 मिनट और बनाने में 40 मिनट का समय लगता है. आज हम 4 लोगों के लिए दूधिया खीच बनाने की आसान रेसिपी बताएँगे. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 50 ग्राम कुटा हुआ गेहूं, 1/3 कप चीनी (स्वाद अनुसार), 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 8-10 कटे हुए काजू और बादाम, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, गुलाब की सूखी पत्तियाँ (सजावट के लिए), एक चम्मच घी, और 2 चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए केसर (वैकल्पिक). ये सामग्रियाँ इस पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई को तैयार करने के लिए आवश्यक हैं.

सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि इस स्वादिष्ट रेसिपी की शुरुआत होती है गेहूं से. सबसे पहले 50 ग्राम गेहूं को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें. इसके बाद उसे हल्का कूटकर उसकी ऊपरी परत साफ कर लें. यह प्रक्रिया इसलिए ज़रूरी है ताकि पकाते समय गेहूं दूध में अच्छे से गल जाए और उसका स्वाद पूरी तरह घुल-मिल जाए. अब कुटे हुए गेहूं को पानी में लगभग 10 मिनट तक उबालें. इससे वह थोड़ा नरम हो जाएगा और दूध में डालने पर जल्दी पक जाएगा.

सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

इसके अलावा, जब गेहूं उबल जाए, तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और उसे हल्का ठंडा होने दें. इस समय तक आपकी रसोई में गेहूं की हल्की खुशबू फैलने लगेगी. अब एक बड़ी कड़ाही में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आँच पर उबालें. जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें उबला हुआ गेहूं डालें. इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि दूध नीचे लगने न पाए. लगभग 25 से 30 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ, जब तक गेहूं पूरी तरह दूध में मिलकर मिश्रण गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए.

सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें 1/3 कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और दो चम्मच गर्म दूध में भिगोई हुई केसर डालें. इससे मिठाई का स्वाद और रंग दोनों ही निखर जाएँगे. अब इसे 5-7 मिनट तक और पकाएँ ताकि सभी स्वाद आपस में घुल-मिल जाएँ. इसके बाद अब बारी आती है इस डिश को और खास बनाने की. इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें. अगर चाहें तो इन मेवों को पहले एक चम्मच घी में हल्का भून लें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

सर्दियों की पारंपरिक मिठाई — गेहूं दूधिया खीच की आसान रेसिपी

इसके बाद ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियाँ डालें, जो इसकी खूबसूरती और सुगंध दोनों में चार चाँद लगाती हैं. जब सब कुछ अच्छे से मिल जाए तो आँच बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने दें. आपका गेहूं-दूध का यह स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार है. इसे गरमागरम परोसें या ठंडा करके खाएँ, दोनों ही रूपों में इसका स्वाद लाजवाब लगेगा. सर्दियों में यह मिठाई न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को ताकत भी देती है, क्योंकि यह ऊर्जा और पोषण का एक बेहतरीन स्रोत है.

First Published :

November 13, 2025, 08:54 IST

homerajasthan

क्या आपने खाई है गेहूं दूधिया खीच? जो सर्दियों की खास मिठाई जिसे खाकर मेहमान..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj