ट्रेवल टिप्स : न्यू ईयर पर जवाई बांध आए हैं? ये 5 जगहें मिस कीं तो अधूरा रह जाएगा ट्रिप, जरूर देखे 5 डेस्टिनेशन

Last Updated:December 28, 2025, 17:55 IST
ट्रेवल टिप्स : राजस्थान की धरती पर अगर रोमांच, प्रकृति और शाही अनुभव एक साथ चाहिए, तो जवाई लेपर्ड सफारी सबसे पहली पसंद बन चुकी है. विश्व प्रसिद्ध यह इलाका तेंदुओं की बेखौफ मौजूदगी, जवाई बांध की खूबसूरती, हरियाली से भरे रास्तों और लग्जरी रिसॉर्ट्स के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है.
लेपर्ड सफारी का नाम आते ही सबसे पहले याद आती है जवाई लेपर्ड सफारी की जो विश्व स्तर तक प्रसिद्ध है,यहां नेता से लेकर अभिनेता तक आते हैं. हर किसी की पहली पसंद राजस्थान का यह खूबसूरत स्थल जवाई बांध बन गया है. इसकी खासियत की बात करें तो राजस्थान में जवाई की लेपर्ड सफारी सबसे रोमांचक वन्यजीव अनुभव मानी जाती है. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां तेंदुओं को कभी भी और कहीं भी देखा जा सकता है. यही कारण है कि प्रकृति और वन्यजीव प्रेमी यहां आकर एक अलग ही रोमांच और जिज्ञासा की दुनिया का अनुभव करते हैं. अगर आप यहां आना चाहते हैं, यह लेपर्ड सफारी सुमेरपुर में स्थित है, और सुमेरपुर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर जवाई लेपर्ड सफारी स्थापित है.

जवाई नदी पर बना जवाई बांध काफी साल पुराना है और यह न केवल राजस्थान का सबसे बड़ा बांध है, बल्कि पाली में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है. यह बांध बेहद खूबसूरत है और पहाड़ों की पृष्ठभूमि के कारण इसका नजारा बेहद मनमोहक है. पश्चिमी राजस्थान का यह सबसे बड़ा डैम है, पाली वासियों की प्यास बुझाने का काम यही डैम करता है. बारिश के मौसम में यह डैम काफी हद तक भर जाता है, पाली सहित कई जिलों के 900 गांवों की प्यास बुझाने का काम यह डैम करता है. पाली में जवाई लेपर्ड सफारी के पास ही यह डैम स्थित है, जिसका दृश्य आपके टूर को और भी खूबसूरत बना देगा.जहां आप तस्वीरे खिंचवा सकते है.

सुमेरपुर से जवाई बांध के बीच 8 किलोमीटर का यह पूरा रास्ता हरा-भरा है और 112 साल पहले अंग्रेजो ने इसको बनाया था और एक साथ 960 पौधे लगाए थे क्योंकि यहां से सेना युद्ध में जाने के लिए पैदल जवाई बांध रेलवे स्टेशन तक जाती थी, उसके बाद ट्रेन से आगे का सफर तय करते थे. उस समय रोड के किनारे पौधें नहीं थे. लेकिन अंग्रेजों ने अपनी दूरदर्शी सोच के साथ रोड के दोनों तरफ करीब 960 पौधे लगाए थे. जिससे आज यह मार्ग हरियाली की चादर ओढ़े नजर आता है. कस्बे के कृषि मंडी गेट नंबर 2 से लेकर जवाई बांध तक करीब 8 किमी के रूट पर सड़क के दोनों तरफ पेड़ लगे हुए हैं. जहां आप रूककर तस्वीरे ले सकते है. फोटोशूट के लिए यह जगह बहुत अच्छी है.
Add as Preferred Source on Google

प्रदेश का सुजान जवाई होटल (पाली) दुनिया के 50 अनूठे होटलों में शामिल चुका है. लिस्ट में शामिल यह भारत से एकमात्र होटल 43वें स्थान पर रहा. लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह के आयोजन में इसकी रेंकिंग की घोषणा हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध जवाइ्र लेपर्ड सफारी का टॉप रिसॉर्ट्स में यहं अपनी पहचान रखता है जिसको देश विदेश से आने वाले फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स, उद्योगपतियों से लेकर राजनीति से जुडी हस्तियां भी पसंद करती है.

थोर नेचर रिज़ॉर्ट में ठहरें, जो बेमिसाल सेवाएं और मनमोहक नज़ारे पेश करता है. यह राजस्थान के जवाई बांध के पास स्थित बेहतरीन रिज़ॉर्टों में से एक है, जहाँ आप आलीशान टेंट में ठहरने का आनंद ले सकते हैं. इससे आपको प्रकृति के साथ जुड़ने का भरपूर मौका मिलेगा. वेरावल बेल्ट के अंतर्गत स्थित यह प्रकृति रिसॉर्ट विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों को देखने के लिए आदर्श स्थान है. जवाई तेंदुओं, मगरमच्छों और विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने के लिए स्वर्ग है, और थौर नेचर रिसॉर्ट इसे और भी सुखद अनुभव बनाता है.
First Published :
December 28, 2025, 17:55 IST
homerajasthan
यहां हर मोड़ पर दिखता है तेंदुआ, जवाई लेपर्ड सफारी बनी टूरिज्म की शान



