Rajasthan
राजपथ पर गूंजी आदिवासी विरासत… दिलीप डामोर की कला ने जीता देश का दिल!

Udaipur: उदयपुर के कलाकार दिलीप डामोर आदिवासी कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाने में जुटे हैं. आज़ादी के अमृत महोत्सव में उनकी टीम द्वारा बनाई गई 75×75 फीट की दो विशाल पेंटिंग्स दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित हुईं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा. उनकी कला में आदिवासी संस्कृति और अनसुने नायकों की कहानियों को खूबसूरती से उतारा गया है.



