India squad for d ICC Men’s U19 World Cup announced: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी सहित इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली. भारत ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया. वर्ल्ड कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी विहान मल्होत्रा निभाएंगे. आईसीसी पुरुष U19 वर्ल्ड कप के अगले एडिशन में 16 टीमें खेलेंगी. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल हरारे में खेले जाएंगे.
पांच बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप B में न्यूजीलैंड, यूएस और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. इंडिया अपना अभियान 15 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में USA के खिलाफ शुरू करेगी. इसके बाद 17 जनवरी को उसी जगह पर बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे. वर्ल्ड कप से पहले इंडिया U19 टीम बेनोनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी.
आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहरआयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट लगी है. इसलिए दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के आगे के इलाज के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होंगे. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में तीन से सात जनवरी 2026 तक बेनोनी में भिड़ेंगी. वनडे सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम का कप्तान बनाया गया है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपी), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन.



