Rajasthan

ठंड भगाने वाला देसी नुस्खा! आजमाएं दादी-नानी की बाजरे की गरम-गरम खिचड़ी, ठंड में रहे फिट और एक्टिव

Last Updated:November 28, 2025, 15:59 IST

Bajre ki Khichdi : सर्दियों में दादी-नानी की सबसे कारगर और स्वादिष्ट देसी रेसिपी – बाजरे की खिचड़ी, जो ना सिर्फ शरीर को गरमाहट देती है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है. राजस्थान और हरियाणा में बेहद लोकप्रिय यह व्यंजन देसी घी और मसालों से भरपूर होता है. आयुर्वेद में गरम तासीर वाले बाजरे की खिचड़ी ठंड के मौसम में सेहत के लिए रामबाण मानी जाती है.

ख़बरें फटाफट

पाली : हमारी दादी-नानी की कुछ ऐसी खास रेसीपी जो सर्दियों में कभी बीमार नही होनी देती थी. जिसमें एक नाम बाजरे की खिचड़ी का भी है. सर्दियेां में खाने के लिए एक पौष्टिक और गरमाहट देने वाला यह एक पारपंरिक व्यंजन है जो आपको कभी सर्दी नहीं लगने देगा. राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सो में यह बाजरा खिचड़ी इतनी प्रसिद्ध है कि हर कोई इसको अपने घर पर बनाना चाहता है क्योंकि आयुर्वेदिक परपंरा के लिहाज से बात की जाए तो बाजरे को गरम तासीर का माना जाता है ऐसे में बाजरे के साथ जब कुछ सब्जियों का तड़का लग जाता है तो यह रेसीपी सेहत को और भी ज्यादा राहत देने का काम करती है. जानिए आप भी इसकी रेसीपी और घर पर करे इसको तैयार.

बाजरे की खिचड़ी शरीर को गरमाहट देने वाला पौष्टिक व्यंजन है. राजस्थान में यह काफी प्रसिद्ध भी है. इसे अक्सर सर्दियों में बनाया जाता है, क्योंकि आयुर्वेदिक परंपरा में बाजरे को गरम तासीर का माना जाता है. बाजरे की खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है और इसका हल्का चबाने वाला स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. अगर इसे देसी घी में बनाया जाए, तो इसका जायका और भी लाजवाब हो जाता है.

घर ले आएं यह सामग्री फिर करें कुकिंग की तैयारी बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए आपको इसमें खास सामग्री की जरूरत पडने वाली है. इसमें आपको बाजरा: 250 ग्राम,हल्दी: आधा चम्मच, छिलके वाली मूंग दाल: 100 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, देसी घी: तीन-चार चम्मच, जीरा: एक चम्मच,प्याज: एक, अदरक: एक इंच, हींग: एक चुटकी और लहसुन: चार-पांच कलियां आपको लेकर आना पडेगा जिससे यह स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार होगी.

मूंग दाल भिगोने से करें शुरूआत बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक केटोरा लेना होगा जिसमें मूंग की दाल को पानी में भिगोना होगा. इस बीच बाजरे को मिक्सी में डालकर इसको पीस लिजिये. उसके बाद कुकर में देशी घी को गरम करने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज-लहसून और जीरा डालकर अच्छे से भून लें. अब इसमें कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाल दें. इसे कुछ सेकंड तक कलछी से चलाते हुए भूनें, जब तक कि अदरक की कच्ची सुगंध न चली जाए. फिर इसमें दरदरा पिसा हुआ बाजरा डालें. इसे भूनते समय लगातार करछी से चलाते रहें, क्योंकि बाजरा कुकर के तले में चिपक जाता है.

फिर हल्दी पाउडर और हींग डालने का करें काम अब इसमें हल्दी पाउडर और हींग डाल दें. साथ ही दो कप पानी और नमक भी मिलाएं. फिर कुकर का ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर चार से पांच सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद भिगोई हुई मूंग दाल आधे पके हुए बाजरे में मिला दें और दो कप पानी डालें. फिर कुकर का ढक्क्न लगाकर मध्यम आंच पर आठ से दस मिनट तक पकाएं. जिसके बाद आपकी बाजरे की खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

First Published :

November 28, 2025, 15:59 IST

homerajasthan

दादी-नानी की बाजरे की गरम-गरम खिचड़ी, ठंड में रहे फिट और एक्टिव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj