Rajasthan

Two farmers injured in Dhodhalia village, Search on.

Last Updated:December 20, 2025, 08:52 IST

Leopard Attack in Churu: चूरू के धोधलिया गांव में सरसों के खेत में तेंदुए ने दो किसानों, राकेश और गोविंदराम पर हमला कर दिया. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वन विभाग की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

अब चूरू में भी आ टपका पैंथर, खेतों में मचा दिया कोहराम, 3 लोगों को पंहुचा....चूरू में तेंदुए का हमला: सरसों के खेत में छिपे पैंथर ने दो किसानों को किया घायल

चूरू: चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव धोधलिया में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेत में काम कर रहे दो युवकों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम अपने खेत में सरसों की फसल को पानी दे रहे थे. जब वे पानी की लाइन बदलने के लिए घनी फसल के बीच पहुँचे, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया.

तेंदुए के अचानक हमले से दोनों युवक संभल नहीं पाए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू किया. हमले में राकेश के सिर पर गहरे घाव हुए हैं, जबकि गोविंदराम को भी शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठियां लेकर मौके पर दौड़ पड़े. ग्रामीणों की भारी भीड़ और शोर सुनकर तेंदुआ सरसों के खेतों की ओट लेकर भाग निकला.

भरतिया अस्पताल में उपचार जारीग्रामीणों ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुँचाया. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार राकेश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि गोविंदराम की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. अस्पताल में घायलों को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा.

वन विभाग का सर्च ऑपरेशन और अलर्टघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम धोधलिया गांव पहुँची. टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और तेंदुए के पगमार्क (पंजों के निशान) खंगालने शुरू किए. वन विभाग ने गांव और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान छेड़ दिया है ताकि तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा सके. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों में जाने से बचें और रात के समय घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. गांव में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Churu,Churu,Rajasthan

First Published :

December 20, 2025, 08:52 IST

homerajasthan

अब चूरू में भी आ टपका पैंथर, खेतों में मचा दिया कोहराम, 3 लोगों को पंहुचा….

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj