जयपुर एयरपोर्ट पर अनोखी पहल! नोटम पीरियड में रन-वे पर ढाई घंटे तक वॉक, जानें क्यों जरूरी है FOD

Last Updated:December 04, 2025, 11:24 IST
जयपुर न्यूज: जयपुर एयरपोर्ट पर एक अनोखी FOD वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 कर्मचारी और अधिकारी रन-वे पर मिलकर फॉरेन ऑब्जेक्ट डेब्रिस (FOD) का निरीक्षण कर रहे थे. यह वॉक विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत आयोजित की गई थी. नोटम पीरियड के दौरान रन-वे को सुरक्षित बनाए रखने और उड़ान संचालन में किसी भी जोखिम को रोकने के लिए यह वॉक नियमित रूप से की जाएगी.
ख़बरें फटाफट
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रन-वे पर FOD वॉक का हुआ आयोजन
जयपुर. आपने शायद कैटवॉक या रैंप वॉक के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि जिस रन-वे पर भारी-भरकम विमान टेक-ऑफ और लैंड करते हैं, उसी रन-वे पर वॉक भी होती है? यदि नहीं, तो जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इसे साकार कर दिखाया है. हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट पर एक विशेष वॉक का आयोजन किया गया. यह वॉक रन-वे पर फॉरेन ऑब्जेक्ट डेब्रिस (FOD) निरीक्षण के लिए आयोजित की गई. इसमें एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए.
इस दौरान लगभग 50 लोग पूरे 1 किलोमीटर लंबे रन-वे पर चलकर उन सभी वस्तुओं का निरीक्षण कर रहे थे, जो विमान संचालन के लिए खतरा पैदा कर सकती है. यह वॉक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा आयोजित विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2025 के हिस्से के रूप में आयोजित की गई. FOD वॉक का मुख्य उद्देश्य रन-वे और हवाई क्षेत्र को स्वच्छ और जोखिम-मुक्त बनाए रखना है ताकि विमान की सुरक्षित उड़ान और लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके.
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रन-वे पर FOD वॉक आयोजित कर सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए.
सुरक्षा के प्रति जागरूक करने अनोखा माध्यम है FOD वॉक
जयपुर एयरपोर्ट पर इस प्रक्रिया के दौरान, सभी प्रतिभागी नोटम पीरियड (NOTAM Period) में रन-वे पर उतरते हैं. नोटम पीरियड लगभग 2 से ढाई घंटे का होता है, जब रन-वे पर कोई विमान टेक-ऑफ या लैंड नहीं करता. इस दौरान सभी उपस्थित लोग रन-वे पर मौजूद किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्ट, जैसे पत्थर, प्लास्टिक बैग या अन्य सामाग्री, को हटाने का कार्य करते हैं. FOD वॉक न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कर्मचारियों और अधिकारियों को विमानन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी एक अनोखा माध्यम है. इस वॉक के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है कि रन-वे पर किसी भी वस्तु से विमान संचालन को कोई खतरा न हो.
यह पहल विमानन सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.
हवाई सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर उठाया गया कदम
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
December 04, 2025, 11:23 IST
homerajasthan
जयपुर एयरपोर्ट पर अनोखी पहल! नोटम पीरियड में रन-वे वॉक, जानें FOD क्यों जरूरी



