Rajasthan

धौलपुर में अनोखी शादी! वर-वधू और मेहमान करेंगे रक्तदान, शादी पंडाल बनेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Last Updated:November 22, 2025, 10:26 IST

धौलपुर के बाड़ी उपखंड में 24 नवंबर को एक अनोखी शादी होने जा रही है, जहां वर-वधू के साथ मेहमान भी रक्तदान करेंगे. अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी के संस्थापक रोहित मंगल अपनी शादी के दिन रक्तदान शिविर लगाकर समाज सेवा का संदेश देंगे. शादी का कार्ड भी रक्त की बूंद के आकार में तैयार किया गया है, जिसमें रक्तदान का संदेश छपा है. यह पहली बार है जब शादी पंडाल में सात फेरों के साथ रक्तदान का आयोजन होगा.

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिला स्थित बाड़ी उपखंड में एक अनोखा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस रक्तदान शिविर का आयोजन 24 नवंबर को शादी समारोह में किया जाएगा.इस शादी समारोह में आने वाले मेहमान भी वर-वधू के साथ रक्तदान करेंगे. इसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड पर भी रक्तदान का संदेश छपवाया गया है.

कहते हैं कि रक्त का दान करने वाला ईश्वर के समान होता है और यह साबित कर रहे हैं धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के रहने वाले रोहित मंगल, जो अपनी शादी के पंडाल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे. अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी के संस्थापक रोहित मंगल के विवाह के शुभ अवसर पर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा.

विवाह के शुभ अवसर पर वर-वधू दोनों करेंगे रक्तदान

विवाह के शुभ अवसर पर वर रोहित मंगल और वधू भी इस रक्तदान शिविर में रक्त देकर अपने दोस्त और मेहमानों को भी प्रेरित करेंगे और लोगों के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी बनेंगे. रोहित मंगल बताते हैं कि अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी कई वर्षों से रक्तदान का कार्य कर रही है और जरूरतमंद और गरीब लोगों तक रक्त पहुंचाने का कार्य करती है. समाज में भी रक्तदान करने की प्रेरणा जागृत करते हैं, जो अब एक क्रांति का रूप ले चुकी है

शादी का कार्ड भी है रक्त की बूंद जैसा

रोहित मंगल बताते हैं की शादी का कार्ड कोई साधारण कार्ड नहीं है. बल्कि रक्त की एक बूंद की डिजाइन में तैयार किया गया कार्ड है जो एक अनूठा प्रतीक है. कार्ड के पीछे एक रक्तदान संदेश भी लिखवाया गया है कि हमें किसी दूसरे का जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रोहित मंगल कहते हैं समाज सेवा केवल शब्दों का विषय नहीं बल्कि दिल से उठया गया कदम है.  जो कदम उठा लिया है, उससे पीछे हटने का सवाल ही उठता है.  जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार हम रक्तदान करते रहेंगे.

पहली बार शादी के पंडाल में होगा रक्तदान

बाड़ी उपखण्ड निवासी अजय गर्ग बताते हैं किसी विवाह में सात फेरों के साथ या शादी के पंडाल में रक्तदान होता हुआ पहली बार दिखाई पड़ेगा. सबसे बड़ी बात यही है कि वर और वधू शादी के शुभ अवसर पर रक्तदान कर पुण्य का कार्य करेंगे, क्योंकि रक्तदान महादान है और ऐसा करने से लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

November 22, 2025, 10:26 IST

homerajasthan

शादी में मानवता की मिसाल! धौलपुर में वर-वधू संग मेहमान भी करेंगे रक्तदान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj