iPhone Air पर ₹9000 तक की छूट, महंगा वाला आईफोन 17 प्रो भी काफी सस्ते में, विजय सेल्स पर बड़ी सेल शुरू

नए साल से पहले iPhone या कोई ऐपल डिवाइस खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए ऐपल आईफोन की सेल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. विजय सेल्स ने एक बार फिर ऐपल यूज़र्स के लिए ऐपल डेज़ सेल की शुरुआत कर दी है. ये सेल 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगी और देशभर में मौजूद 160 से ज्यादा विजय सेल्स स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.
इस साल का सबसे बड़ा हाईलाइट iPhone Air ऑफर है. आईफोन एयर का 256GB बेस वेरिएंट Rs 94,900 में लिस्ट किया गया है. अगर आप ICICI या चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको Rs 4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत Rs 90,900 रह जाती है. इसके अलावा, विजय सेल्स पुराने फोन के बदले Rs 9,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है.
खास बात यह है कि यह बोनस पुराने फोन की वैल्यू के अलावा है, यानी ग्राहक को डबल फायदा मिलता है.
इसके बाद बात करें iPhone 17 की, तो इसका 256GB बेस वेरिएंट Rs 82,900 से शुरू होता है. स्टोर से खरीदारी करने पर ग्राहकों को Rs 3,000 के MyVS रिवॉर्ड लॉयलटी पॉइंट्स भी मिलते हैं. ICICI कार्ड डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत Rs 78,900 हो जाती है. अगर एक्सचेंज बोनस भी जोड़ दिया जाए, तो यह डील और भी सस्ती पड़ सकती है.
लेटेस्ट 17 प्रो सीरीज़ भी सस्ते में…प्रीमियम सेगमेंट पसंद करने वालों के लिए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं. iPhone 17 Pro के 256GB की कीमत Rs 125,490 है, जो कार्ड डिस्काउंट के बाद Rs 121,490 रह जाती है. वहीं, iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत Rs 138,490 से घटकर Rs 134,490 हो जाती है. इन दोनों मॉडल्स पर MyVS के तहत लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं.
अगर आप थोड़ा सस्ता आईफोन चाहते हैं, तो आईफोन 16, iPhone 16 प्लस, iPhone 16E और iPhone 15 भी इस सेल में शामिल हैं. iPhone 16E सबसे सस्ता ऑप्शन है, जिसकी कीमत डिस्काउंट के बाद Rs 46,990 तक आ जाती है. खास बात यह है कि पुराने iPhone मॉडल्स पर भी Rs 9,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है.
कुल मिलाकर, विजय सेल्स ऐपल डेज़ सेल नए साल से पहले iPhone खरीदने का एक शानदार मौका है, जहां कार्ड ऑफर, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी पॉइंट्स मिलकर डील को और भी फायदेमंद बना देते हैं.



