Rajasthan

खैरथल तिजारा: किसानों को गेहूं-चना-जौ बुआई हेतु यूरिया खाद उपलब्ध

अलवर. खैरथल तिजारा जिले में किसान रबी की फसलों की बुआई में जुटे हुए हैं. किसान इस समय गेहूं, चना और जौ की समय से पहले बुआई की तैयारी कर रहे हैं. बुआई शुरू करने से पहले किसानों को खेतों में यूरिया खाद की आवश्यकता होती है, ताकि फसलों की उचित वृद्धि हो सके और समय पर बुवाई पूरी की जा सके. ऐसे में किसानों के लिए कृषि विभाग ने यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की व्यवस्था पूरी कर रखीं है.

खैरथल तिजारा जिले के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, खैरथल, विजय सिंह ने बताया कि जिले में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कंपनी का उत्तम यूरिया उर्वरक जिले के 49 खाद बीज विक्रेताओं के पास 15,860 बैग यूरिया की रैक पहुंच गया है. जिनके द्वारा किसानों को समय पर वितरित किया जाएगा, ताकि किसान सही समय पर अच्छी तरह फसल की बुवाई कर सकें.

किसानों को आधार कार्ड लाना होगा साथ 

कृषि विभाग के अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अपनी उपस्थिति में विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार यूरिया का वितरण करवाया जाएगा. किसानों को उर्वरक खरीदने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा. इस दौरान किसानों को खाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही उन्होंने अपील करते हुए जिले के किसानों से कहा आवश्यकता अनुसार खाद खरीदें और अनावश्यक स्टॉक न करें. ताकि अन्य किसानों तक खाद पहुंच सकें, उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कमी नहीं है किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है. साथ ही किसानों को उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आवश्यकतानुसार खाद की आवक हो रही है, किसान खाद के लिए परेशान ना हो.

खैरथल तिजारा जिले के किसान टपूकड़ा, गैलपुर, तिजारा, जैरोली, ढेलावास, जोडिया, भिंडूसी, इशरोदा, मसीत, गोठड़ा, हटूंडी, कतोपुर, भुनगड़ा, बासनी, भोंकर, मंढा, हरसोली, शेखपुर, कोटकासिम, बीबीरानी, पाटन अहीर, बूढ़ी बावल, किशनगढ़ बास, खैरथल, सोडावास, सरायकला, करनीकोट, जगता बसई, तितरका, मुंडावर, और जलालपुर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर खाद प्राप्त कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj