Usman Khawaja announces retirement: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

Last Updated:January 02, 2026, 05:38 IST
Usman Khawaja announces retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. ख्वाजा ने सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने आखिरी टेस्ट मैच की बारे में जानकारी दी. इस तरह ख्वाजा साल 2026 में रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.
उस्मान ख्वाजा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 साल के लंबे करियर के बाद अनुभवी ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ख्वाजा मौजूदा एशेज सीरीज में खेले जाने वाले सिडनी टेस्ट में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे. शुक्रवार को सिडनी टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. इस तरह साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले ख्वाजा पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था.
इसके बाद से वह टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा प्रभावी रहे. दिग्गजों से भरे ऑस्ट्रेलियाई टीम में उस्मान ख्वाजा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दमपर जिस तरह से खुद को स्थापित किया वह काबिलेतारीफ है. हालांकि, ख्वाजा कभी भी लगातार टीम में नहीं बने रहे, लेकिन जब-जब उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया उन्होंने घरेलू स्तर पर शानदार खेल दिखाकर चयनकर्ताओं को अपनी वापसी के लिए मजबूर किया.
ये भी पढ़ें-46 गेंदों पर 58 रन… बाबर आजम की बैटिंग को देखकर गिलक्रिस्ट को आया गुस्सा, सबके सामने पाकिस्तानी बैटर को सुना दी खरी खरी
कैसा रहा है ख्वाजा का ऑस्ट्रेलिया के लिए करियर
ऑस्ट्रेलिया के लिए करियर की बात करें तो ख्वाजा कुल 87 टेस्ट, 40 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 43.39 की औसत से 6206 रन बनाए. टेस्ट फॉर्मेट में उस्मान ख्वाजा ने 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. लाल गेंद क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 232 रनों का है. इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 1554 रन बनाए. वनडे में ख्वाजा ने 2 शतक और 12 अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 241 रन दर्ज है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के अलावा उस्मान ख्वाजा फ्रेंचाइजी लीग में बिग बैश लीग में भी खेले हैं, बीबीएल में ख्वाजा ने ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर्स की तरफ से खेलते हुए 70 मैचों में 2132 रन बनाए. इसके अलावा वह वैटालिटी ब्लास्ट, पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में भी खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से अपना डेब्यू किया था.
About the AuthorJitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
January 02, 2026, 05:38 IST
homecricket
साल 2026 का पहला रिटायरमेंट, सिडनी में अपना आखिरी मैच खेलेंगे उस्मान ख्वाजा



