Sports

Vaibhav Suryavanshi Batting Goa vs Bihar: 8 बाउंड्री… वैभव सूर्यवंशी ने फिर की ताबड़तोड़ बैटिंग, चौके-छक्कों का आया तूफान, अर्जुन तेंदुलकर को भी नहीं छोड़ा

Last Updated:December 04, 2025, 16:03 IST

Vaibhav Suryavanshi Bihar vs Goa: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा. हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 25 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी को अंजाम दिया, जिसमें उनका सामना अर्जुन तेंदुलकर से भी हुआ. वैभव ने अर्जुन की गेंदों पर भी चौके जड़े.8 बाउंड्री... वैभव ने फिर की ताबड़तोड़ बैटिंग, अर्जुन तेंदुलकर को भी नहीं छोड़ागोवा के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेली 46 रन की तूफानी पारी.

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने फिर विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों सितम ढाया. इस बार उनका बल्ला गोवा के खिलाफ मुकाबले में गरजा. बिहार और गोवा के बीच हुए एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 184 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों का तूफान ला दिया. इस दौरान उनका सामना सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से भी हुआ. वैभव ने अर्जुन की गेंदबाजों पर भी बाउंड्री ठोकीं.

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को धो डालाऐसा लगता है मानों दिन ब दिन वैभव सूर्यवंशी और घातक होते जा रहे हैं. बिहार के इस लाल ने एक बार फिर अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाई. गोवा के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फिर गेंदबाजों की क्लास लेते नजर आए. हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 25 गेंदों में 46 रन की पारी खेली. जानकार हैरानी नहीं होगी कि उन्होंने 40 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे. यही उनका खेलने का अंदाज भी है. उन्होंने चार सिंगल और एक दुक्का से अन्य 6 रन लिए. वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए.

गोवा के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेली 46 रन की तूफानी पारी.

अर्जुन तेंदुलकर के सामने कितने रन बनाए?अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर की अपनी गेंदबाजी के दौरान कुल 32 रन देकर दो विकेट चटकाए. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अर्जुन तेंदुलकर के सामने भी शांत नहीं रहा. उन्होंने अर्जुन की गेंदों पर 15 रन बटोरे. इसमें तीन चौके शामिल रहे. वहीं, एक सिंगल और एक डबल भी वैभव ने अर्जुन की गेंद पर लिया. दीपराज गांवकर के सामने वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. दीपराज की गेंदों पर वैभव ने सभी 16 रन बाउंड्री से बटोरे. उन्होंने दो छक्के, एक चौका जड़ा. हालांकि, वैभव का बड़ा विकेट दीपराज ने ही अपने खाते में डाला.

वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं.

बिहार ने कितने रन का दिया टारगेट?वैभव के अलावा कप्तान सकीबुल गनी ने पचासा ठोका. सकीबुल ने 41 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार चुके और तीन छक्के लगाए. वहीं, तीन नंबर पर आए आकाश राज ने 5 चौके लगाते हुए 40 रन बनाए. इन पारियों के दम पर बिहार ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया और गोवा को जीत के लिए 181 रन का दिया.

अब तक कितने रन बना चुके हैं वैभव?वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभी तक अपनी टीम यानी बिहार के टॉप रन स्कोरर हैं. वह 5 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 175 के घातक स्ट्राइक रेट कुल 186 रन बना लिए हैं. इस दौरान एक शतक भी उन्होंने ठोका है. ओवरऑल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव 16वें नंबर पर हैं. एक बड़ी पारी के साथ वह इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो जाएंगे.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 04, 2025, 15:16 IST

homecricket

8 बाउंड्री… वैभव ने फिर की ताबड़तोड़ बैटिंग, अर्जुन तेंदुलकर को भी नहीं छोड़ा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj