Sports

vaibhav suryavanshi captaincy win: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम को मिली पहली जीत

Last Updated:January 03, 2026, 22:17 IST

vaibhav suryavanshi captaincy: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम ने पहले यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया. इस जीत से भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. बारिश से प्रभावित 50 ओवर के मैच में साउथ अफ्रीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरे तब बारिश ने खलल डाला. साउथ अफ्रीका ने बारिश के व्यवधान डालने से पहले 4 विकेट पर 148 रन बना लिए थे. उस समय 27.4 ओवर का खेल हो चुका था. लगातार बारिश की वजह से इसके बाद का खेल नहीं हो सका और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम को मिली पहली जीतVaibhav Suryavanshi, Vaibhav Suryavanshi captaincy, Vaibhav Suryavanshi captaincy vs south africa, india u19 beat south africa u19, ind vs sa youth odi, वैभव सूर्यवंशी, इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड

नई दिल्ली.  वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका में पहली जीत दर्ज कर ली है. भारत ने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया.  इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला. एक बार भारतीय पारी के दौरान जबकि दूसरी बार साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान बारिश ने व्यवधान डाला. वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंडिया अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे थे. सीरीज का दूसरा मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा.

भारत ने साउथ अफ्रीका को 301 रन का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में बारिश की वजह से खेल रोके जाने तक साउथ अफ्रीका ने 27.4  ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे. इसके बाद का खेल नहीं हो सका. भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया. भारत की ओर से हरवंश पंगालिया ने सबसे अधिक 93 रन की पारी खेली जबकि आरएस अंब्रीश ने 65 रन का योगदान दिया.

अंबरीश-हरवंश ने पांचवें विकेट के लिए 140 रनों की पार्टनरशिप कीभारतीय पारी में आरएस अंबरीश और हरवंश पंगालिया ने पांचवें विकेट के लिए 140 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर इंडिया अंडर 19 का स्कोर 300 पर पहुंचा दिया. वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज जैसे बड़े नाम बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन अंबरीश और पंगालिया की जोड़ी ने इंडिया भारतीय टीम को 67 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद वापस पटरी पर लाया. अंबरीश ने 65 रन बनाए, जबकि हरवंश ने 93 रन बनाए. रेगुलर कप्तान आयुष म्हात्रे और वाइस-कैप्टन विहान मल्होत्रा ​​की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज़ में इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. इससे पहले, साउथ अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने टॉस जीतकर इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ बनाए दो कीर्तिमानवैभव सूर्यवंशी ने दो चौके जरूर लगाए, लेकिन 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने. वैभव का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन मैच में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह अंडर-19 इंटरेनशनल लेवल पर कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए. वैभव ने यूथ वनडे में टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा. यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था. हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी ने इस अपने नाम कर लिया है. वैभव दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिसने 16 साल की उम्र से पहले किसी भी फॉर्मेट में इंटरनेशनल अंडर 19 मैच में अपनी टीम की कप्तानी की .

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 03, 2026, 22:06 IST

homecricket

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम को मिली पहली जीत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj