Vaibhav Suryavanshi may break sachin tendulkar record: वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

Last Updated:December 13, 2025, 07:06 IST
Vaibhav Suryavanshi may break sachin tendulkar record: वैभव सूर्यवंशी भारत की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र खिलाड़ी बन सकते हैं. सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वैभव का प्रदर्शन उनको टीम इंडिया में जगह दिला सकता है.
वैभव सूर्यवंशी की नजर भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने पर
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक देने के लिए घरेलू क्रिकेट और अंडर 19 में धमाकेदार खेल दिखा रहे वैभव सूर्यवंशी तैयार हैं. इस 14 साल के बैटर को जब भी जहां मौका मिलता है वो गेंदबाजों की कुटाई करने से पीछे नहीं हटता. चाहे घरेलू क्रिकेट हो या फिर अंडर 19 हर मंच पर इस युवा का नाम गूंज रहा है. 171 रन की पारी अंडर 19 एशिया कप में खेलने के बाद से ही वैभव के भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है.
क्रिकेट की दुनिया में युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जब बात भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की हो तो “क्रिकेट के भगवान” कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आता है. 36 साल बाद भी कोई भारतीय पुरुष क्रिकेटर इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है. 16 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू करते समय सचिन महज 16 साल और 205 दिन के थे. यह न केवल भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे कम उम्र का पुरुष डेब्यू है, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी यह एक ऐतिहासिक पल था.
क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रहने वाला. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू सीजन में धमाकेदार शतक जमाया. ऑस्ट्रेलिया में अंडर 19 टीम के लिए टेस्ट और वनडे में सेंचुरी ठोकी. राइजिंग एशिया कप में जाकर भी धमाकेदार पारी खेली. अब एंडर 19 एशिया कप में 171 रन की पारी खेल उन्होंने चयनकर्ताओँ को सोचने पर मजबूर कर दिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बैटर बन चुके हैं.
युवा डेब्यू:
सचिन 16 साल और 205 दिन (टेस्ट डेब्यू 1989)सचिन तेंदुलकर 16 साल 238 दिन (वनडे डेब्यू, 1989)वाशिंगटन सुंदर: टी20 में 18 साल से कम उम्र में डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन ऐसा है कि उनको चयनकर्ताओं को जल्दी ही इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका दिना होगा. अब तक अंडर 19 टीम की तरफ से 12 वनडे खेल चुके इस युवा ने 727 रन बनाए हैं जिसमें दो शतकीय पारी शामिल है. अंडर 19 एशिया कप में 171 रन की खेली पारी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. अंडर 19 टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों में वैभव शतक जमा चुके हैं.
About the AuthorViplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 13, 2025, 07:06 IST
homecricket
वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से कैसे रोकोगे?



