Sports

Vaibhav Suryavanshi warns by Virender Sehwag: वैभव सूर्यवंशी को सहवाग दी थी सलाह, विराट कोहली से सीखें

Last Updated:May 04, 2025, 18:22 IST

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में तूफानी सेंचुरी से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अगले दो मैचों में फ्लॉप रहे. वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें विराट कोहली से सीखने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि ल…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी को भारी पड़ सकता है ऐसा खेल, सहवाग की बात ध्यान रखना

वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को दी थी विराट कोहली से सीख लेने की सलाह

हाइलाइट्स

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में तूफानी सेंचुरी से सुर्खियां बटोरीं.वीरेंद्र सहवाग ने वैभव को विराट कोहली से सीखने की सलाह दी.लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे वैभव को संभलने की जरूरत.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी सेंचुरी जड़ सनसनी फैला दी थी. अब लगातार दो मुकाबले में वो फ्लॉप होकर वापस लौटे. पहले मुंबई इंडियंस और अब कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 14 साल का ये बैटर दहाई अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहा. रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी के बाद ऐसे अपना विकेट गंवाकर लौटने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग की उनको दी गई सलाह याद आ रही है. वैभव को उन्होंने चेताया था अगर यहां संतुष्ट हो गए तो हो सकता है अगले सीजन में आईपीएल में नजर भी ना आएं.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 बॉल पर सेंचुरी ठोकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जमकर सुर्खियां बटोरी. उन्होंने ना सिर्फ आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने का कारनामा अंजाम दिया बल्कि टी20 में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने. वैभव सूर्यवंशी ने जब शतक बनाया तो उससे पहले अपने डेब्यू पर पहली बॉल पर छक्का मारकर सबका ध्यान खींचा था. आईपीएल के पहले मुकाबले में 34 रन बनाने वाले इस युवा को वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी थी.

वैभव सूर्यवंशी को संभलना होगाआईपीएल में गुजरात के खिलाफ जैसी पारी वैभव ने खेली उसने दुनिया भर में उनको रातों रात चर्चा का विषय बना दिया. 14 साल के बच्चे ने इंटरनेशनल मैच खेल चुके गेंदबाजों के जमकर छक्के मारे. 11 सिक्स लगाने वाले वैभव ने पिछले दो मुकाबले में सिर्फ 4 रन बनाए हैं. मुंबई के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए जबकि कोलकाता के साथ मैच में 2 बॉल खेलकर आउट हो गए. दोनों ही मुकाबले में उन्होंने आते ही बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. नजर नहीं जम पाने की वजह से वो विकेट गंवा बैठे.

सहवाग ने क्या कहा था पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा था, ‘क्रिकबज’ से बात करते हुए सहवाग का कहना था कि सूर्यवंशी की उम्र बहुत छोटी है और उनको कम से कम 20 साल तक खेलने का सोचना चाहिए. उनको विराट कोहली को देखना चाहिए. आईपीएल में महज 19 की उम्र उन्होंने डेब्यू किया था और आईपीएल के 18 सीजन में खेल चुके हैं. अगर वैभव इस बात से खुश हो जाएंगे कि इतनी कम उम्र में करोड़पति बन गए, डेब्यू भी हो गया और पहली गेंद पर छक्का भी मार लिया. अगर इन बातों को वो हावी होने देंगे तो हो सकता है अगले सीजन में न दिखें.’

Location :

New Delhi,Delhi

homecricket

वैभव सूर्यवंशी को भारी पड़ सकता है ऐसा खेल, सहवाग की बात ध्यान रखना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj