Varun Chakravarthy: सबसे तेज ‘फिफ्टी’ का रिकॉर्ड… वरुण चक्रवर्ती का धमर्शाला में धमाल, इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Last Updated:December 14, 2025, 22:31 IST
Varun Chakravarthy 50 T20i Wickets: वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह T20I में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वरुण ने इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी एक मामले में पीछे छोड़ा.
वरुण चक्रवर्ती ने पूरे किए 50 T20I विकेट.
नई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 T20I गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया. वह T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका तीसरा T20I वरुण का 32वां T20I मैच था. खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका 50वां शिकार विकेट डोनोवन फरेरा बने. साउथ अफ्रीका की पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण ने डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया.
कुलदीप के नाम कीर्तिमानT20I में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है. कुलदीप ने 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रॉविडेंस में अपने 30वें T20I मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. T20I में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बोत्सवाना के स्पिनर ध्रुवकुमार मैसूरिआ के नाम है. ध्रुवकुमार मैसूरिआ ने अपने 22वें T20I मैच में 50वां विकेट लिया था. आईसीसी के फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम है. मेंडिस ने 2014 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के लिए केवल 26 मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा पार किया था.
वरुण चक्रवर्ती ने पूरे किए 50 T20I विकेट.
भारत के लिए 50 T20I विकेट (सबसे कम मैच)30 – कुलदीप यादव32 – वरुण चक्रवर्ती*33 – अर्शदीप सिंह33 – रवि बिश्नोई34 – युजवेंद्र चहल41 – जसप्रीत बुमराह
वरुण ने ताहिर-राशिद को छोड़ा पीछेवरुण ने 50 विकेट पूरे करते ही एक मामले में इमरान ताहिर और राशिद खान को पीछे छोड़ दिया. वरुण फुल मेंबर टीमों में गेंदों के हिसाब से सबसे जल्दी 50 विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने 672वीं गेंद पर यह आंकड़ा छुआ, जिससे इमरान ताहिर (681 गेंद) और राशिद खान (685 गेंद) पीछे छूट गए. यह रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम हैं, जिन्होंने 600वीं गेंद पर अपना 50वां टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाया.
स्पिनरों के बीच 50 T20I विकेट के लिए सबसे कम गेंदें (फुल मेंबर टीमें )600 – अजंता मेंडिस638 – कुलदीप यादव660 – वानिंदु हसरंगा672 – वरुण चक्रवर्ती*681 – इमरान ताहिर685 – राशिद खान
About the AuthorShivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 14, 2025, 22:31 IST
homecricket
वरुण चक्रवर्ती का धमर्शाला में धमाल, इमरान ताहिर और राशिद खान को छोड़ा पीछे



