सब्जी बेचने वाला बना करोड़पति, 500 रुपये की टिकट से जीते पंजाब लॉटरी के 11 करोड़, जानें कौन हैं अमित सेहरा

जयपुर. राजस्थान के एक साधारण सब्जी विक्रेता की जिंदगी रंगीन हो गई. पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बम्पर 2025 में टिकट नंबर A438586 वाले विजेता ने 11 करोड़ रुपये का फर्स्ट प्राइज जीता है. आश्चर्यजनक रूप से, यह इनाम जयपुर जिले के कोटपूतली निवासी अमित सेहरा (उम्र 32) को मिला, जो रोजाना सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं.
अमित ने बठिंडा से मात्र 500 रुपये की यह टिकट खरीदी थी, जो अब उनकी जिंदगी बदलने वाली साबित हुई. न्यूज 18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, अमित आज शाम राजस्थान से परिवार संग बठिंडा पहुंचे और लॉटरी दावा प्रक्रिया पूरी करेंगे.
लॉटरी का ड्रॉ 31 अक्टूबर को लुधियाना में शाम 8 बजे हुआ था. पहले प्राइज के अलावा सेकंड प्राइज 1 करोड़ और थर्ड 50 लाख रूपये का था. कुल प्राइज 6,691 करोड़ रूपये का था, जो दिवाली पर भगवान राम की 14 वर्ष की वनवास के बाद अयोध्या वापसी का प्रतीक है.
तीन दिन से अमित की हो रही थी तालाश
अमित की जीत की खबर 1 नवंबर को घोषित हुई, लेकिन तीन दिनों तक विजेता का पता नहीं चला. लॉटरी एजेंसी ने फोन, मैसेज और लोकल सर्वे से तलाश की. आखिरकार, अमित का नंबर ट्रेस हुआ. उन्होंने बताया कि फोन खराब हो गया था, इसलिए संपर्क नहीं हो पाया. जब सुबह सब्जी बेच रहा था, तो पड़ोसी ने बताया, लगा सपना है. अमित एक साधारण परिवार से हैं. पत्नी रीता और दो छोटे बच्चे के साथ कोटपूतली में रहते हैं. रोजाना सुबह 5 बजे रेहड़ी निकालते हैं, शाम को घर लौटते हैं.
बठिंडा के एक स्टॉल से खरीदा था लॉटरी टिकट
लॉटरी टिकट पंजाब यात्रा के दौरान बठिंडा के एक स्टॉल से ली थी. जीत की खबर पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. अमित बोले, “पहले कर्ज चुकाऊंगा, फिर घर बनाऊंगा और बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करूंगा.” लॉटरी अधिकारियों ने पुष्टि की कि अमित शाम 6 बजे बठिंडा पहुंचेंगे.पंजाब लॉटरी विभाग के डायरेक्टर ने कहा कि विजेता को 30 दिनों में दावा करना होगा. टैक्स कटौती के बाद 11 करोड़ मिलेंगे. अमित बोले दिवाली का असली तोहफा मिलाहै, ईश्वर सबका भला करे.



