Venkatesh Iyer SMAT: वेंकटेश अय्यर का कोलकाता नाइटराइडर्स को मुंहतोड़ जवाब, ऑक्शन से पहले ठोकी दमदार फिफ्टी

Last Updated:November 28, 2025, 19:46 IST
Venkatesh Iyer: कोलकाता नाइटराइडर्स की 2024 आईपीएल विजेता टीम के अहम सदस्य रहे वेंकटेश अय्यर को अगले महीने की नीलामी से पहले रिलीज किया गया है. अब वेंकटेश अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लिए बिहार के खिलाफ मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है.
वेंकटेश अय्यर
नई दिल्ली: वेंकटेश अय्यर को जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था तो चौतरफा सवाल उठे थे. सीजन के बाद अय्यर 11 मैच में सिर्फ 142 रन ही बना पाए. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर का रिलीज किया जाना तय था और हुआ भी यही. दो बार की चैंपियन केकेआर ने अपने सबसे महंगे खिलाड़ी को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया.
अब वेंकटेश अय्यर ने 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली मिनी नीलामी से पहले दमदार कमबैक के संकेत दिए हैं. वेंकटेश अय्यर ने 28 नवंबर यानी शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम मध्यप्रदेश के लिए शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया.
अय्यर ने कितने गेंद में कितने रन बनाए?बिहार पर मध्य प्रदेश की 62 रन की जीत में वेंकटेश अय्यर ने पहले तो 34 गेंद में 55 रन की नाबाद धैर्यपूर्ण पारी खेली और इसके बाद एक विकेट भी लिया. उन्होंने पहले ही ओवर में खतरनाक नजर आ रहे बिहार के कप्तान सकिबुल गनी को हरप्रीत सिंह के हाथों कैच आउट करवाया. गनी ने पांच गेंद में 12 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?देश की युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी (नौ रन) तेज शुरुआत के बाद जल्दी आउट हो गए और बिहार 19.2 ओवर में 112 पर ढेर हो गई जिसके बाद उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. इससे पहले मध्यप्रदेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए थे. एमपी के लिए वेंकटेश अय्यर के अलावा विकेटकीपर हर्ष गवली ने 44 गेंद में 50 रन बनाए. दोनों ने मिलकर मध्य प्रदेश को आठ विकेट पर 174 रन तक पहुंचाया जो पिच के हिसाब से मजबूत स्कोर था. बिहार के लिए मोहम्मद इजहार ने 39 रन देकर चार विकेट लिए.
About the AuthorAnshul Talmale
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 28, 2025, 19:46 IST
homecricket
वेंकटेश अय्यर का KKR को मुंहतोड़ जवाब, ऑक्शन से पहले SMAT में ठोकी फिफ्टी



