Viral Video | Karauli SDM Dance Video | Premraj Meena Dance | Teri Aankhya Ka Yo Kajal Song | Rajasthan SDM Viral Video | IAS Officer Dance Video

Last Updated:December 20, 2025, 18:10 IST
SDM Premraj Meena Dance Video Viral: करौली के SDM प्रेमराज मीणा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह शादी समारोह के दौरान लोकप्रिय हरियाणवी गीत ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर शानदार अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि SIR के दबाव और माहौल के चलते SDM ने मंच पर डांस किया. अधिकारी के इस अनोखे और सहज रूप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिससे वीडियो ट्रेंड में बना हुआ है.
करौली. आमतौर पर गंभीर और अनुशासित छवि वाले प्रशासनिक अधिकारियों को लोग फाइलों, बैठकों और निरीक्षणों तक ही सीमित मानते हैं, लेकिन करौली SDM प्रेमराज मीणा ने इस सोच को तोड़ दिया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी समारोह में हरियाणवी सुपरहिट गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर पूरे जोश और मस्ती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोग एसडीएम साहब के डांस स्टेप्स, एनर्जी और खुले दिल से मस्ती करने के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे अफसर भी इंसान होते हैं की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे प्रशासनिक दबाव के बाद तनावमुक्त होने का स्वाभाविक तरीका मान रहे हैं.
एसडीएम साहब खुद को रोक नहीं पाएदरअसल, यह वीडियो करौली नगर परिषद के एक कार्मिक की शादी समारोह का बताया जा रहा है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लंबे समय से चले आ रहे प्रशासनिक काम और लगातार दबाव के बाद एसडीएम प्रेमराज मीणा इस शादी समारोह में शामिल हुए थे. जैसे ही संगीत शुरू हुआ, एसडीएम साहब खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर उतरकर जमकर थिरकते नजर आए.
वीडियो में खास बात यह भी है कि एसडीएम के साथ करौली नगर परिषद के कार्मिक और पार्षद भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं. यह दृश्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सहज और अनौपचारिक तालमेल को भी दर्शाता है, जो आमतौर पर कम देखने को मिलता है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान में एक एसडीएम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह SIR टारगेट पूरा होने की खुशी में बीएलओ के साथ डांस करते नजर आए थे. अब करौली एसडीएम प्रेमराज मीणा का यह वीडियो उसी कड़ी में सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
कौन हैं SDM प्रेमराज मीणा? प्रेमराज मीणा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में करौली तहसील के उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही उनके पास करौली नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है.मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के एक गांव के निवासी प्रेमराज मीणा तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर RAS अधिकारी बने हैं. प्रशासनिक कामकाज में सख्ती और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले मीणा का यह मस्ती भरा अंदाज लोगों को नया और अलग नजर आ रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 18:05 IST
homerajasthan
‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर झूमे करौली SDM! प्रेमराज मीणा का डांस हुआ वायरल



