National

Viral Video: 12 घंटे काम करके टूटा शख्स! बॉस और प्रेमिका से कहा- ‘इससे ज्यादा नहीं कर सकता’, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली (Viral Video). कॉर्पोरेट जगत की भागदौड़ में वर्क लाइफ बैलेंस पर बहुत बहस होती है. दिल्ली, बेंगलुरु, गुरुग्राम, मुंबई जैसे टियर-1 शहरों में जीवन की गति अन्य शहरों की तुलना में तेज है. यहां 9 से 5 की नौकरी अक्सर 9 से 9 में बदल जाती है. हाल ही में गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने इसी मुद्दे पर वीडियो बनाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स अपनी 9 से 5 की नौकरी में लगातार 12-12 घंटे काम करने की मजबूरी और उससे होने वाले मेंटल स्ट्रेस के बारे में बता रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘Director Dayal’ नाम के यूजर ने एक रिलेटेबल रील शेयर की है. वीडियो में शख्स बता रहा है कि वह ‘मानसिक रूप से पागल’ हो चुका है और अब उसे पैसे नहीं चाहिए, उसे सिर्फ शांति चाहिए. इस वायरल वीडियो को अब तक 67 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. इस पर 7 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. कमेंट सेक्शन में लोग इसे अपनी कहानी बता रहे हैं. इससे पता चलता है कि ज्यादातर कॉर्पोरेट एंप्लॉइज वर्क लाइफ बैलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं.

12 घंटे की शिफ्ट से मानसिक प्रताड़ना

वायरल वीडियो में शख्स अपने वर्किंग आवर्स के कारण हो रहे मानसिक तनाव को बयां कर रहा है. उसने कहा कि 9 से 5 की नौकरी उसके लिए 12 घंटे की कठिन शिफ्ट बन चुकी है. इसकी वजह से वह मानसिक रूप से टूटने की कगार पर है. उसकी सबसे बड़ी अपील है कि वह अब इस स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल में और ज्यादा काम नहीं कर सकता. डायरेक्टर दयाल ने वायरल वीडियो में कहा- प्लीज सर, मैं काम कर-करके मेंटली पागल हो चुका हूं, मुझे नहीं चाहिए पैसा.

View this post on Instagram

बॉस, परिवार और प्रेमिका को दिया मेसेज

इस वायरल वीडियो में शख्स ने अपने बॉस, परिवार और प्रेमिका को टार्गेट किया है. उसने इन तीनों को मेसेज दिया है. डायरेक्टर दयाल ने अपने बॉस से गुजारिश की है कि अब वह और काम नहीं कर पाएगा क्योंकि वह मानसिक रूप से थक चुका है. फिर उसने अपने परिजनों से कहा- अगर मैं फोन नहीं उठा रहा हूं तो इसका मतलब है कि मैं किसी जरूरी काम में व्यस्त हूं. फिर दयाल ने उस लड़की से भी गुहार लगाई, जिसके लिए वह यह सब कर रहा है. उसने कहा कि वह इससे ज्यादा नहीं कर सकता.

जीरो है वर्क लाइफ बैलेंस

यह शख्स गुरुग्राम में 1 कमरा किराये पर लेकर रहता है. इसका किराया लगभग 14,500 रुपये महीना है. ऑफिस के कामों में व्यस्त डायरेक्टर दयाल अपने घर को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाते हैं. वायरल वीडियो में स्ट्रगल का दौर समझाते हुए उन्होंने अपना कमरा भी दिखाया. उसमें बेड पर कपड़े बिखरे पड़े हैं, सिंक में जूठे बर्तन हैं और जमीन पर गंदगी है. शख्स ने कहा कि उसके पास घर और बर्तनों की सफाई के लिए भी वक्त नहीं है. 12 घंटे की नौकरी के बाद वह थक जाता है.

कॉर्पोरेट गुलाम: सबका दर्द एक

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- हर 9 टू 5 कॉर्पोरेट गुलाम का हाल. यह कैप्शन लाखों कर्मचारियों की उस भावना को बल देता है, जो खुद को एक अंतहीन दौड़ में बंधुआ मजदूर (कॉर्पोरेट गुलाम) जैसा महसूस करते हैं. वीडियो की लोकप्रियता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ डायरेक्टर दयाल की कहानी नहीं है, बल्कि मॉडर्न वर्क कल्चर में संघर्ष कर रही एक बड़ी कम्युनिटी की कहानी है. वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj