Sports

Virat and Rohit controversy with Gautam gambhir: रोहित शर्मा और विराट कोहली के कोच गंभीर से हुए विवाद का फायदा भारतीय क्रिकेट को ही हुआ है, दोनों पहले से बेहतर बनकर लौटे हैं

Last Updated:December 07, 2025, 06:18 IST

Virat and Rohit controversy with Gautam gambhir: रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी हटने के बाद विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने उठे सवालों की वजह से भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया. कोच गौतम गंभीर का दोनों से रिश्ता बिगड़ गया और यह पिछले कुछ हफ्तों में सामने आए वीडियो में दिखा. विराट और रोहित ने सवाल उठने पर जैसा प्रदर्शन किया उसका फायदा भारतीय क्रिकेट को हुआ है.रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर विवाद में सबसे ज्यादा फायदा किसका?कोच गौतम गंभीर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के विवाद का फायदा भारतीय क्रिकेट को हो रहा है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस वक्त जो कुछ भी चल रहा है, उसने सबको हैरान किया है. रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाया गया और फिर हर जगह यही बात उठी कि क्या वो संन्यास लेंगे. बतौर कप्तान वो वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे, ये बात जग जाहिर है. किसी ने नहीं सोचा था कि रोहित शर्मा तो सिर्फ वर्ल्ड कप ट्रॉफी हासिल करना चाहते हैं, चाहे भूमिका कोई भी हो. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे ये भी खबर सबसे सामने आई. मामला क्या है सब जानते हैं लेकिन सबके बीच खराब हुए रिश्ते का फायदा किसी और को नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट को हो रहा है. सबसे ज्यादा खुश भारतीय फैंस हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद गौतम गंभीर पर निशाना साधा गया और ये सही भी था. चाहे भारतीय टीम किसी भी दौर से गुजर रही हो लेकिन घर पर हार किसी को मंजूर नहीं. पूर्व क्रिकेटरों ने टेस्ट से विराट कोहली और रोहित शर्मा को संन्यास लेने पर मजबूर करने की बात कही. दोनों के इस फॉर्मेट को छोड़ने की वजह से ही भारतीय टीम आज अनुभवहीन नजर आ रही है. कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तो बात करते नजर आए लेकिन विराट कोहली को लेकर जो वीडियो सामने आए वो चौंकाने वाले थे.

𝗦𝗢𝗨𝗡𝗗 𝗢𝗡 🔊

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj