Sports

Virat Kohli ODI Records: ‘धोनी के घर’ में गूंजेगा विराट कोहली का नाम, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही दुनिया ठोकेगी सलाम!

Last Updated:November 29, 2025, 17:56 IST

Virat Kohli ODI Records: विराट कोहली का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में चला तो वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसकी शुरुआत रांची में होने वाले सीरीज ओपनर से हो सकती है, जहां विराट कोहली एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह इसकी दहलीज पर खड़े हैं.धोनी के घर में गूंजेगा कोहली का नाम, ये रिकॉर्ड बनाते ही दुनिया ठोकेगी सलामरांची वनडे में कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका.

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस के चहेते विराट कोहली अब से कुछ घंटों में एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में गेंदबाजों की धुनाई करते नजर आएंगे. मौका है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का, जिसका पहला मुकाबला कल यानी 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सबकी फेवरेट जोड़ी धूम मचाती नजर आएगी. विराट कोहली इस सीरीज को कई बड़े रिकॉर्ड बनाकर अपने लिए खास बना सकते हैं. रांची में होने वाले वनडे में उनके पास एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. किंग कोहली इस रिकॉर्ड को नाम करने से ज्यादा दूर भी नहीं हैं. कुछ रन बनाते ही वह इतिहास रच देंगे.

रांची में कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली?दरअसल, विराट कोहली बाइलेटरल वनडे मैचों में 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले पहले क्रिकेटर बनने के बेहद करीब हैं. कोहली ने अब तक द्विपक्षीय वनडे मैचों में 9936 रन बनाए हैं. उन्हें इतिहास रचने के लिए सिर्फ 64 रन की दरकार है, जो इस रन मशीन के लिए बाएं हाथ का खेल है. बता दें कि 37 साल के कोहली ही बाइलेटरल वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं. उन्होंने बहुत पहले ही भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और महान कप्तान MS धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था. धोनी के नाम 7669 रन हैं. उनके बाद लिस्ट में एबी डिविलियर्स, कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर का नाम है.

ये अनोखा शतक लगाने का भी मौकाकोहली रांची में एक अनोखा शतक भी पूरा कर सकते हैं. यह पूर्व भारतीय कप्तान घर खेलते हुए 50+ स्कोर का शतक पूरा करने के करीब हैं. उनके नाम अभी सभी फॉर्मेट में घर पर 99 50+ स्कोर हैं. उन्हें 100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए एक और 50+ स्कोर की जरूरत है, जो रांची में हो सकता है. अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाज यह शतक पूरा करने में कामयाब हुए हैं. घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 112 बार ऐसा किया है. दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस महान कप्तान ने 106 बार ये कमाल किया. तीसरा नाम साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (104) का है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का ODI रिकॉर्ड कैसा है?विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड धांसू है. वह जब भी वनडे में इस टीम के खिलाफ खेले हैं, जमकर रन बनाए हैं. 5 शतक और 8 फिफ्टी ठोकते हुए कोहली ने 31 मैचों में 1504 रन बनाए हैं. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 160 रन है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. 32 रन बनाते ही वह IND vs SA वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक्स कैलिस को पीछे छोड़कर नंबर-2 पर पहुंच जाएंगे. टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2001 रन बनाए.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 29, 2025, 17:53 IST

homecricket

धोनी के घर में गूंजेगा कोहली का नाम, ये रिकॉर्ड बनाते ही दुनिया ठोकेगी सलाम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj