Rajasthan

जयपुर में विराट कोहली का ‘वन 8 कम्यून’ बना यूथ का हॉटस्पॉट – फैंस को मिलता विराट-स्पेशल फूड व शानदार अनुभव

Last Updated:December 11, 2025, 14:46 IST

Virat kohli One 8 Commune Restaurant : जयपुर में विराट कोहली का ‘वन 8 कम्यून’ तेजी से फूड लवर्स और युवाओं की पहली पसंद बन गया है. शहर के प्रीमियम लोकेशन पर स्थित यह रेस्तरां भारतीय, जापानी, इटालियन और ग्रीक फ्लेवर के साथ विराट स्पेशल मेन्यू का अनोखा अनुभव देता है. शानदार व्यू, फिटनेस-फ्रेंडली डिशेज और कोहली-थीम्ड माहौल इसे जयपुर का सबसे हॉट फूड स्पॉट बनाते हैं.जयपुर में युवाओं की पहली पसंद हैं विराट कोहली का रेस्तरां

जयपुर में कई किक्रेटर अपनी एकेडमी और रेस्तरां खोलने के साथ वह यहां कई ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसे ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का भी जयपुर में ‘वन 8 कम्यून रेस्तरां हैं जहां लोगों की जमकर भीड़ उमड़ती है. जयपुर में विराट कोहली के इस रेस्तरां को खुले 6 महिने से अधिक समय हो चुका है. रेस्तरां खुलने बाद से ही लोगों के लिए यह रेस्तरां पहली पसंद बना है. ‘वन 8 कम्यून’ रेस्तरां जयपुर में मालवीय नगर में हॉरिजन टॉपर के टॉप फ्लोर पर स्थित है जहां से शहर का बेहतरीन व्यू लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. आपको बताते हैं विराट कोहली के इस खास रेस्तरां की खूबियां और विराट स्पेशल मेन्यू और अन्य खास बातों के बारे में.

वन 8 कम्यून रेस्तरां विराट की जर्सी हैं खास

विराट कोहली का रेस्तरां वन 8 कम्यून कई मायनों में अन्य रेस्टोरेंट के मुकाबले खास है क्योंकि रेस्तरां में शहर के फूड लवर्स के लिए एक खास अनुभव के साथ उन्हें वहां विराट की ब्लू जर्सी और ऑटोग्राफ के सामने फोटो खिंचवाने का मौका मिलता है, साथ ही रेस्तरां की सुंदरता भी बेहद खास है. विराट कोहली के वन 8 कम्यून रेस्तरां में ख़ासतौर पर लोगों को भारतीय व्यंजनों के साथ जापानी, इटालियन और ग्रीक फ्लेवर का क्यूजिन मिलता है इसलिए फूड लवर्स के लिए यह रेस्तरां खास है. जयपुर के इस रेस्तरां में स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि जयपुर घूमने आने टूरिस्टों के लिए भी यह रेस्तरां उनकी पहली पसंद बना हुआ है.

विराट कोहली का पसंदीदा मेन्यू हैं रेस्तरां में खास

जयपुर स्थित विराट कोहली के रेस्तरां में लोगों को कई देशों के फेमस फूड के साथ खासतौर पर विराट कोहली स्पेशल फूड है. जिसे लोग खूब पंसद करते हैं. क्योंकि इसके मेन्यू में खासतौर पर लोगों के लिए इंटरनेशनल कुजीन का मेन्यू है जिसमें कन्फिट टमाटर, सन-ड्राइड टमाटर, क्रीमी चीज और कॉर्न के साथ अन्य लज़ीज व्यंजनों का स्वाद लोगों को यहां मिलता है. मेन्यू में लोगों के लिए मशरूम गूगली डिम सम और एवोकाडो ट्रफल बाइट्स जो खासतौर पर ‘विराट्स फेवरेट्स’ सेक्शन में शामिल है. क्योंकि तीन प्रकार के मशरूम, क्रीम चीज और ट्रफल ऑयल से भरपूर यह डिश विराट कोहली को खास तौर पर पसंद है.

Add as Preferred Source on Google

वीकेंड पर उमड़ती हैं वन 8 कम्यून रेस्तरां में लोगों की भीड़

जयपुर में जब से विराट कोहली का यह रेस्तरां खुला है तब से यह ख़ासतौर पर युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है जहां वीकेंड हो या कोई फेस्टिवल लोग यहां भारी संख्या में पहुंचते हैं और अपने दिन को यादगार बनाते हैं. आपको बता दें यहां लोग सबसे ज्यादा अपनी फैमिली के साथ पहुंचते हैं. आपको बता दें विराट कोहली के रेस्तरां ‘वन 8 कम्यून’ की शुरुआत 2017 में हुई थी, यह रेस्तरां भारत के अलग-अलग शहरों में खुले हुए हैं, जिनमें एरोसिटी मॉल रोड दिल्ली, गोल्डन पार्क कोलकाता, द मिल्स पुणे, कस्तूरबा रोड बेंगलुरु, गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम, नॉलेज सिटी हैदराबाद और जयपुर के ज्वेल्स ऑफ जयपुर में भी हैं. यह रेस्तरां खासतौर पर विराट कोहली के फैंस के लिए सबसे आकर्षित जगह हैं. जहां विराट के फैंस इंजाय करने के लिए पहुंचते हैं.

जयपुर का सबसे लग्जरी रेस्तरां हैं वन 8 कम्यून रेस्तरां

जयपुर में वैसे तो हजारों रेस्टोरेंट हैं लेकिन विराट कोहली का यह रेस्तरां जयपुर की सबसे VIP लोकेशन पर स्थित होने के चलते यह उनके फैन्स के लिए खास हैं जहां उनके फैंस की खुब भीड़ उमड़ती है. साथ ही विराट कोहली के इस रेस्तरां में लोगों को स्वाद के साथ हेल्दी, हाई प्रोटीन और कम ऑयल वाली चीजें मिलती हैं इसलिए लोगों को इस रेस्तरां में फिटनेस-फ्रेंडली डिश भी आकर्षित करती हैं. साथ ही रेस्तरां की डिजाइन और अंदर का वातावरण भी इस रेस्तरां को अन्य रेस्टोरेंट के मुकाबले खास बनाता है.

वन 8 कम्यून रेस्तरां में लोगों के लिए तमाम सुविधाएं

‘वन 8 कम्यून’ रेस्तरां में लोगों के लिए लज़ीज फूड में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर जिसमें फैमिली-फ्रेंडली, किड-फ्रेंडली जैसे फूड के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जो इसे खास बनाती है. ‘वन 8 कम्यून’ रेस्तरां में लोगों को वाई-फाई उपलब्ध, टेकअवे, वेल-पार्किंग, आरामदायक सीटिंग व्यवस्था, फोटोग्राफी करने के लिए बेहतरीन व्यू की सुविधा मिलती है. जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता. इसलिए विराट कोहली का यह रेस्तरां लोगों के लिए खास है.

बुकिंग के बाद मिलती हैं विराट के रेस्तरां में एंट्री

अगर आप भी जयपुर में रहते हैं या जयपुर घूमने आ रहे हैं और इस विराट कोहली के रेस्तरां में यादगार पल बिताना चाहते हैं इसके लिए अपनी बुकिंग कर सकते हैं, ‘वन 8 कम्यून’ रेस्तरां में प्रवेश के लिए लोगों को पहले बुकिंग करवानी पड़ती है, इसके अलावा लोग रेस्तरां में पहुंच कर भी बुकिंग के बाद एंट्री ले सकते हैं. अगर बात करें इस रेस्तरां में खर्च की तो सामान्य रूप से 2 लोगों का ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में औसतन खर्च 3000 हजार से 4000 के बीच आता है. बाकी रेस्तरां की जानकारी के लिए लोग one8commune.co.in पर सभी प्रकार की जानकारी देख सकते हैं.

जयपुर की सबसे VIP लोकेशन पर हैं वन 8 कम्यून रेस्तरां

अगर आप जयपुर में विराट कोहली के रेस्तरां में पहुंचना चाहते हैं तो यह जयपुर एयरपोर्ट से मात्र 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. रेस्तरां का एड्रेस 2nd Floor, Apartments “Jewel Of India”, Horizon Tower, Jawahar Lal Nehru Marg, Indra Nagar, Sector-9, Malviya Nagar, Jaipur है. साथ ही रेस्तरां के खुलने और बन्द होने का समय सोमवार से रविवार 12:30 PM – 12:00 AM तक यह खुला रहता है. रेस्तरां में ख़ासतौर पर वीकेंड या शाम को सबसे ज़्यादा भीड़ रहती है.

First Published :

December 11, 2025, 14:46 IST

homerajasthan

जयपुर में वन 8 कम्यून: फूड लवर्स की पहली पसंद, जानें खासियत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj