Vivo Launches Origin OS 6 BlueOS 3 AI Tools New Interface Android 16 Update see phone list

वीवो ने चीन में OriginOS 6 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है, साथ ही स्मार्टवॉच के लिए नया BlueOS 3 भी पेश किया गया. यह नया Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पहले Vivo X300 Pro, Vivo X300 और iQOO 15 स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा, और बाद में बाकी पुराने मॉडल्स पर भी अपडेट रोलआउट किया जाएगा. इस अपडेट में एक नया डिज़ाइन, रिडिज़ाइन किया गया इंटरफेस और कई AI-संचालित टूल्स शामिल हैं, जैसे कि Live Photo AI Removal और AI Voice Prompts.
OriginOS 6 का नया इंटरफेस होम पेज, लॉक स्क्रीन और ऐप्स को पूरी तरह नया रूप देता है. इसमें डायनामिक और रिसाइज़ेबल क्लॉक विजेट्स हैं जो नोटिफिकेशन आने पर अपने आप एडजस्ट होते हैं. सर्कुलर ऐप आइकॉन्स और कर्व्ड-एज विजेट्स इंटरफेस को मॉडर्न लुक देते हैं. इंटरफेस को iOS 26 के Liquid Glass डिज़ाइन से प्रेरित बताया गया है.
खास फीचर ‘Atomic Island’ (Apple के Dynamic Island जैसा) यूज़र्स को म्यूजिक प्ले, स्टॉपवॉच और दूसरे कंट्रोल्स तक जल्दी एक्सेस देता है. इसके अलावा प्रोग्रेसिव ब्लर इफेक्ट्स, स्टैक्ड नोटिफिकेशन और कस्टमाइज़ेबल क्विक सेटिंग्स वाला नया कंट्रोल सेंटर भी है.
पर्फॉर्मेंस के लिए Vivo ने नया Blue River Smooth Engine पेश किया है. इसमें सुपर-कोर कंप्यूटिंग, डुअल-रेंडरिंग आर्किटेक्चर और फोटोनिक स्टोरेज तकनीक शामिल है. यह smoother एनीमेशन, बेहतर टच रिस्पॉन्स और स्क्रीन स्विचिंग के दौरान फ्रेम रेट स्थिरता सुनिश्चित करता है, जिससे लैग कम होता है.
AI टूल्स में नई सुविधाएं जैसे AI फोन असिस्टेंट, AI जेनरेशन, AI फोटो एलिमिनेशन और Circle to Search 2.0 शामिल हैं. Live Photo AI Removal फीचर से यूज़र्स न सिर्फ स्टिल फोटो से बल्कि लाइव फोटो से भी अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं. AI इमेज एडिटर इमेज रेज़ोलूशन बढ़ाने, ऑब्जेक्ट हटाने और PDF में कन्वर्ट करने की सुविधा भी देता है.
साथ ही Vivo ने BlueOS 3 पेश किया है, जो Vivo Watch 5 और iQOO Watch 5 (Wi-Fi और Cellular वेरिएंट) पर उपलब्ध होगा. इसमें नए वॉच फेसेस, बेहतर एनीमेशन, पर्सनलाइज़्ड ऐप सजेशन और Blue Heart V कॉलिंग सपोर्ट है. वीवो के मुताबिक Vivo Watch GT 2 BlueOS 3 पर 33 दिनों तक बैटरी लाइफ दे सकता है.
नवंबर 2025 से होगी शुरुआतVivo ने OriginOS 6 के लिए स्टैगरड रोलआउट शेड्यूल के लिए भी ऐलान किया है, जो नवंबर 2025 से शुरू होकर मई 2026 तक चलेगा. इसमें अलग-अलग Vivo और iQOO सीरीज को अलग-अलग महीनों में अपडेट मिलेगा, जिससे सभी डिवाइस में नए फीचर्स धीरे-धीरे उपलब्ध होंगी.



