Tech

Vivo V60e 5G set to launch in india today with 200 megapixel camera at affordable price know features- 200 मेगापिक्सल के साथ आज आ रहा है Vivo 60e 5G, मिलने वाला है खूबसूरत लुक, कीमत का हुआ खुलासा

वीवो आज यानी कि 7 अक्टूबर को अपने नए स्मार्टफोन Vivo V60e 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा. कंपनी ने अपने ऑफिशियल माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं. ये फोन Flipkart, Vivo e-store और रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Vivo V60e में अल्ट्रा-स्लिम क्वाड कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जो फोन को प्रीमियम लुक देती है. इसका 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस स्मूद रहेगा. ये फोन दो खूबसूरत कलर्स में पेश किया जाएगा जिसमें Elite Purple और Noble Gold शामिल है.

Vivo V60e की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल OIS रियर कैमरा है, जो बेहद डिटेल्ड और शार्प फोटोज़ क्लिक करेगा. इसके साथ इसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का AF वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा है, जो 92-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ शानदार सेल्फी एक्सपीरिएंस देगा.

Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस प्रदान करता है. पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W Flash Charging को सपोर्ट करती है, यानी चार्जिंग बेहद तेज़ होने वाली.

फोन FunTouch OS 15 पर चलेगा और इसमें AI Captions फीचर मिलेंग्, जो मीटिंग्स और ऑडियो को ट्रांसक्राइब कर सकेगा. Vivo ने यह भी बताया है कि इस फोन को तीन बड़े OS अपडेट्स और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. साथ ही, यह Google Gemini को भी सपोर्ट करेगा. फोन में AI बेस्ड फीचर्स जैसे AI Festival Portrait, AI Four Season Portrait, और AI Image Expander शामिल हैं.

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V60e 5G की कीमत भारत में ₹34,999 से शुरू हो सकती है. इसके बाकी वेरिएंट्स ₹36,999 (8GB+256GB) और ₹38,999 (12GB+256GB) तक जा सकते हैं. अगर यह प्राइस कंफर्म होती है, तो यह भारत का पहला 200MP कैमरा फोन होगा 40,000 रुपये से कम कीमत में आएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj