Voter awareness campaign | Election Commission India | Voter ID verification | Voter list update | Democracy awareness

Last Updated:November 09, 2025, 18:04 IST
Voter Awareness Campaignचुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें. फोटो और आधार कार्ड साथ रखकर सत्यापन कराएं ताकि नाम सूची से न छूटे. जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान हैं, इसलिए हर वोट की अहमियत समझें और अपना अधिकार निभाएं.
ख़बरें फटाफट
सचिन शर्मा – धौलपुर
धौलपुर: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है. इसी क्रम में धौलपुर जिला कलेक्टर श्री निधी बीटी के निर्देश पर ,बाड़ी उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने बाड़ी उपखंड के सीनियर सेकेंडरी स्कूल किला परिसर में एक हेल्प डेस्क शुरुआत की है. इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है.
इस हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नागरिकों को बीएलओ सुपरवाइजर और मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहे हैं.
मतदाताओं को सलाह दीहेल्प डेस्क इंचार्ज विजेंद्र सोनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के 45 वार्डों में तैनात बीएलओ और उनके सुपरवाइजर के नाम व मोबाइल नंबर सहित संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी देना है. मतदाताओं को यह भी सलाह दी जा रही है कि बीएलओ के घर आने से पहले वे अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके.मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का यह कार्य लगातार जारी रहेगा.
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा. इससे पहले, बीएलओ एक महीने तक घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक प्रपत्र भरवाएंगे, जिसकी एक प्रति मतदाता को भी दी जाएगी. हेल्प डेस्क टीम में निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अन्य कार्मिक भी शामिल हैं. हेल्प डेस्क इंचार्ज विजेंद्र सोनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के 45 वार्डों में तैनात बीएलओ और उनके सुपरवाइजर के नाम व मोबाइल नंबर सहित संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी देना है.
यह डॉक्यूमेंट साथ में रखेंमतदाताओं को यह भी सलाह दी जा रही है कि बीएलओ के घर आने से पहले वे अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके. मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का यह कार्य लगातार जारी रहेगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा. इससे पहले, बीएलओ एक महीने तक घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक प्रपत्र भरवाएंगे, जिसकी एक प्रति मतदाता को भी दी जाएगी. हेल्प डेस्क टीम में निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अन्य कार्मिक भी शामिल हैं.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
November 09, 2025, 18:04 IST
homerajasthan
Election 2025: अगर वोट डालना है जरूरी, तो आज ही कराएं आधार-फोटो अपडेट



