Rajasthan

रूखी त्वचा और झाइयों से पाना है छुटकारा? घर पर ट्राई करें ये विंटर ब्यूटी टिप्स, चंद दिनों में दिखेगा फर्क – Rajasthan News

Last Updated:December 06, 2025, 06:43 IST

स्किन केयर टिप्स: सर्दियों में त्वचा में नमी की कमी से रूखापन, दाग-धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में त्वचा को अतिरिक्त पोषण और खास देखभाल की जरूरत होती है. ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत के अनुसार नारियल तेल प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा की मरम्मत कर दाग हल्के करता है. नारियल तेल में नींबू, एलोवेरा, हल्दी, शहद और विटामिन-E मिलाकर बनाए गए घरेलू नुस्खे जिद्दी धब्बे, पिगमेंटेशन और रूखेपन को कम करते हैं और त्वचा को निखार प्रदान करते हैं.Beauty Tips

सर्दियों में हवा में नमी की कमी और ठंडक के कारण त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है. इसके अलावा दाग-धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन की समस्या और अधिक उभर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रूखी त्वचा में सेल रिन्यूवल की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और मृत कोशिकाएं जमा होकर रंगत भी कम हो जाती है. सर्दी में धूप कम लगने के बावजूद, पहले से मौजूद धब्बे और गहरे हो सकते हैं. ऐसे में त्वचा को एक्स्ट्रा पोषण और विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इन सभी समस्या का समाधान है.

Beauty Tips

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि नारियल का तेल प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजर और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यह त्वचा की गहराई में जाकर उसे पोषण देता है और मेलानिन के असमान वितरण को कम करने में मदद कर सकता है. इसकी हीलिंग त्वचा की क्षतिग्रस्त परत को सुधारते हुए दाग-धब्बों को हल्का करती है. इसके अलावा सर्दियों में इसका गाढ़ा और पौष्टिक तेल त्वचा के लिए विशेष लाभकारी साबित होता है, क्योंकि यह एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर ठंडी हवा से बचाता है और अंदरूनी नमी बनाए रखता है.

Beauty Tips

ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, त्वचा से जिद्दी दाग हटाने के लिए नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं. नींबू विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जो एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है और पिगमेंटेशन को हल्का करता है. इस मिश्रण को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं. इसे केवल प्रभावित धब्बों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो ले. ध्यान रहे, इस उपाय के तुरंत बाद धूप में न निकलें.

Add as Preferred Source on Google

Beauty Tips

इसके अलावा, रूखी और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल का मिश्रण बहुत फायदेमंद रहता है. एलोवेरा जेल में ठंडक और हाइड्रेशन देने के गुण होते हैं, जो नारियल तेल के पोषण के साथ मिलकर त्वचा की रंगत निखारते हैं. इसके अलावा यह मिश्रण त्वचा की जलन को शांत करते हुए काले धब्बों को कम करता है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें.

Beauty Tips

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि हल्दी और शहद दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं. उन्होंने बताया कि हल्दी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी घटक है जो त्वचा की चमक बढ़ाती है. इसके अलावा शहद प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करते हुए त्वचा को साफ रखता है. इस उपाय के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें. यह उपाय त्वचा को गोरा और दाग-रहित बनाने में मदद करेगा.

Beauty Tips

गहरे पिग्मेंटेशन और दागों के लिए विटामिन ई तेल बहुत प्रभावी माना जाता है. यह त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत कर उन्हें पुनर्जीवित करता है. एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर उसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं. इस मिश्रण को रात में सोने से पहले केवल दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें,. सुबह हल्के फेस वॉश से धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा साफ और समान रंगत वाली हो जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 06, 2025, 06:43 IST

homelifestyle

रूखी त्वचा और झाइयों से पाना है छुटकारा? घर पर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj