Rajasthan

water tank winter tips | prevent cold water tank | desi jugad winter water | water tank insulation home tips | winter water storage hack | tank water cold solution | household winter tips

Last Updated:January 03, 2026, 15:54 IST

Water Tank Winter Tips: सर्दियों में टंकी का पानी बर्फ जैसा ठंडा हो जाना आम समस्या है, लेकिन इसके लिए महंगे कवर की जरूरत नहीं. घर में पड़ी पुरानी चादर, बोरे, थर्माकोल या प्लास्टिक शीट से टंकी को ढककर पानी को ज्यादा ठंडा होने से बचाया जा सकता है. यह देसी जुगाड़ न सिर्फ मुफ्त है, बल्कि काफी असरदार भी है. सही तरीके से इंसुलेशन करने पर पानी का तापमान संतुलित रहता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी होती है.महंगा कवर नहीं, घर की पुरानी चीजें रखेंगी टंकी का पानी हल्का गर्म...

घने कोहरे और तेज़ सर्द हवाओं के बीच सर्दी अपने चरम पर है. सुबह होते ही ठंड इतनी बढ़ जाती है कि नल खोलते ही बर्फ जैसा पानी हाथों को सुन्न कर देता है. नहाना, बर्तन धोना या कपड़े साफ करना हर काम चुनौती बन जाता है. ऐसे मौसम में घरों की पानी की टंकियां भी पूरी तरह ठंडी हो जाती हैं, जिससे दिनभर परेशानी बनी रहती है.

महंगा कवर नहीं, घर की पुरानी चीजें रखेंगी टंकी का पानी हल्का गर्म...

कोहरे और ठंड के इस दौर में बाजार से महंगे इंसुलेशन कवर खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं है. कई लोग मजबूरी में ठंडे पानी से ही काम चला रहे हैं. लेकिन इसी मौसम में एक देसी और बेहद आसान जुगाड़ लोगों के लिए राहत बन सकता है, जिससे बिना किसी खर्च के टंकी के पानी को जरूरत से ज्यादा ठंडा होने से बचाया जा सकता है.

महंगा कवर नहीं, घर की पुरानी चीजें रखेंगी टंकी का पानी हल्का गर्म...

इस जुगाड़ में सबसे ज्यादा काम आती है फोम शीट. वही फोम जो कपड़ों, जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान की पैकिंग में मिलती है. घने कोहरे में जब ठंडी हवा सीधे टंकी से टकराती है, तब यही फोम शीट एक दीवार बन जाती है. टंकी के चारों ओर इसे लपेटने से बाहर की ठंड अंदर नहीं पहुंच पाती और पानी का तापमान काफी हद तक बना रहता है.

Add as Preferred Source on Google

महंगा कवर नहीं, घर की पुरानी चीजें रखेंगी टंकी का पानी हल्का गर्म...

अगर फोम शीट के ऊपर पुरानी चादरें या बेकार कपड़े लपेट दिए जाएं तो यह जुगाड़ और ज्यादा असरदार हो जाता है. कोहरे से भीगी ठंडी हवा को रोकने में कपड़े प्राकृतिक इंसुलेटर की तरह काम करते हैं. दोहरी परत बनने से टंकी को ठंड से बेहतर सुरक्षा मिलती है और पानी हल्का गुनगुना बना रहता है.

महंगा कवर नहीं, घर की पुरानी चीजें रखेंगी टंकी का पानी हल्का गर्म...

सबसे खास बात यह है कि यह जुगाड़ पूरी तरह देसी, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल है. न कोई टेक्नीशियन चाहिए, न बिजली और न ही भारी खर्च. थोड़ी सी समझदारी और घर में पड़ी बेकार चीजें मिलकर सर्दियों में बर्फ जैसे ठंडे पानी से बड़ी राहत दिला सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 03, 2026, 15:54 IST

homelifestyle

बिना खर्च टंकी के पानी को गुनगुना रखने का देसी उपाय, नोट करें ये देसी ट्रिक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj