Rajasthan

धन, वैभव और विवाह के कारक ग्रह का हुआ गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, इस उपाय से मिलेंगे शुभ फल

Last Updated:May 21, 2025, 06:00 IST

Jupiter Transit in Gemini: सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति ने वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है. इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. गुरु को भाग्य, धन, वैभव, विवाह और धर्म का कारक ग्रह माना गया है…और पढ़ेंX
धन,
धन, वैभव, विवाह और धर्म का कारक है ग्रह बृहस्पति

हाइलाइट्स

बृहस्पति ने मिथुन राशि में प्रवेश किया.गुरुवार को व्रत व कथा करें, गाय को चने की दाल व गुड़ खिलाएं.बृहस्पति का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा.

जयपुर. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं. जिसका असर गोचर राशि के अलावा अन्य राशियों पर भी होता है. जब भी ग्रहों का गोचर या चाल बदलती है तो शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है. इसी तरह सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति ने वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि जातक की कुंडली में अगर बृहस्पति खराब है, तो अशुभता से बचने के लिए एवं शुभ फल प्राप्ति के लिए गुरुवार को व्रत व कथा करें. इसके अलावा गाय को अपने हाथों से चने की दाल व गुड़ खिलाएं.

धन, वैभव, विवाह और धर्म का कारक है बृहस्पति

धर्म विशेषज्ञ ने बताया कि शास्त्रों में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है. गुरु को भाग्य, धन, वैभव, विवाह और धर्म का कारक ग्रह माना गया है. धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और कर्क राशि में उच्च स्थान पर और मकर राशि में नीचेष्ट होते हैं. वहीं धनु राशि बृहस्पति की मूल त्रिकोण राशि होती है और गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीने वास करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ ग्रह बृहस्पति राशि परिवर्तन में करीब एक साल का समय लेते हैं. इसलिए बृहस्पति को राशि चक्र की 12 राशियों के भ्रमण चक्र पूरा करने में 12 साल का समय लगता है. इसलिए किसी राशि में दोबारा आने के लिए गुरु को 12 साल का समय लगता है.

इस तरह प्रभावित होंगी यह 12 राशियां

धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि बृहस्पति के राशि बदलने से मेष राशि वाले जातकों की मुसीबतें बढ़ सकती है. इस राशि वाले जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे और दोस्तों का विरोध सह सकते हैं. इसके अलावा वृष राशि वाले जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे, धन लाभ होगा. मिथुन राशि वालों की संघर्ष के बाद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे. कर्क राशि वाले जातकों की आय कम खर्च अधिक रहेंगे और बनते काम में विघ्न आएंगे. इसके अलावा सिंह राशि वालों के धन, लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि, वाहन आदि सुखों की प्राप्ति होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Report: आसमान से बरस रही आग, बीकानेर, जयपुर में हीट वेव की चेतावनी, यहां हो सकती है बारिश

वृश्चिक राशि वालों की बढ़ सकती है उलझनें

इसके अलावा कन्या राशि वालों की कार्य व्यवसाय में उलझनों के बाद धन प्राप्ति होगी. तुला राशि वालों के कार्यों में सफलता और लाभ उन्नति के मौके प्राप्त होंगे. वृश्चिक राशि वाले जातकों की आय कम और खर्च अधिक होंगे. वहीं घरेलू उलझने रहेंगी. धनु राशि वालों की सप्तमस्थ गुरु होने से धन-लाभ, सवारी आदि सुखों की प्राप्ति होगी. मकर वालों के खर्च बढ़ेंगे, रोग एवं शत्रुओं का भय रहेगा. इसके अलावा कुंभ राशि वाले जातकों को उच्च विद्या में सफलता मिलेगी. मीन वालों के सुख में कमी, तनाव व अशांति रहेगी और खर्च में वृद्धि होगी.

Location :

Jaipur,Rajasthan

homeastro

गुरू बृहस्पति का मिथुन राशि में हुआ गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj