Rajasthan

राजस्थान का मौसम: राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव! वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ा तापमान, AQI की स्थिति खतरनाक

राजस्थान वेदर अपडेट: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान सर्दी का असर कम हो गया है. राज्य के अधिकाश हिस्सा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि शेखावाटी क्षेत्र में सुबह-शाम सर्द हवाओं के साथ तेज सर्दी का असर बना हुआ है. वहीं, पुर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह कोहरे का भी असर देखा गया.

इसके अलावा बीकानेर संभाग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में आसमान में हल्के बादल छाए रहे. इन बादलों के कारण राज्य में उत्तर से आने वाली हवाएं कमजोर रही और लोगों को शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से राहत रही. मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम ड्राय रहने वाला है. इसके बाद मौसम में बदलवा की संभावना है.

राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम रहा शुष्क

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क रहा. भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर, जोधपुर, माउंट आबू, चूरू, श्री गंगानगर, नागौर, दौसा और झुंझुनूं के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा अलवर, कोटा, जैसलमेर और बीकानेर के तापमान में गिरावट आई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो जोधपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 35 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 26.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.0 डिग्री, अलवर में 25.0 डिग्री, जयपुर में 26.8 डिग्री, पिलानी में 27.6 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 26.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.8 डिग्री, बाड़मेर में 29.4 डिग्री, जैसलमेर में 26.0 डिग्री, जोधपुर में 30.5 डिग्री, बीकानेर में 29.0 डिग्री, चूरू में 28.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 24.5 डिग्री, माउंट आबू में 24.5 डिग्री, नागौर में 27.8 डिग्री, डूंगरपुर में 25.9 डिग्री, जालौर में 29.4 डिग्री, सिरोही में 23.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 28.3 डिग्री, करौली में 24.4 डिग्री, दौसा में 26.8 डिग्री और झुंझुनूं में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.0 डिग्री, अलवर में 7.5 जयपुर में 12.2 डिग्री, पिलानी में 9.6 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, कोटा में 10.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.3 डिग्री, बाड़मेर में 13.5 डिग्री, जैसलमेर में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.3 डिग्री, माउंट आबू में 7.1 डिग्री, बीकानेर में 12.5 डिग्री, चूरू में 9.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.3 डिग्री, नागौर में 7.0 डिग्री, जालौर में 8.7 डिग्री, सिरोही में 7.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 7.5 डिग्री, करौली में 7.2 डिग्री, दौसा में 7.8 डिग्री और झुंझुनूं में 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान की AQI रिपोर्ट

रविवार देर रात राजस्थान की प्रदूषण स्थिति में तेजी से उछाल आया है. राज्य औसत AQI 228 दर्ज हुआ जो, गंभीर स्थिति में आता है. इससे पहले शनिवार को राज्य का औसत AQI 199 था. इसके अलावा राज्य में अधिकांश जिलों की प्रदूषण स्थिति में भी बड़ा बदलाव आया है. यहां सबसे अधिक AQI श्री गंगानगर में 601 दर्ज की गई, इसके अलावा भिवाड़ी में 562 और चूरू में 557 दर्ज की गई. इन तीनों शहरों की AQI खतरनाक स्थिति में है. वहीं, सबसे कम प्रदूषित शहर फलोदी रहा, यहां 102 AQI दर्ज की गई.

18 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

राजस्थान में आगामी दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने वाला है. अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह ड्राय रहने की उम्मीद है. हालांकि, 18 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके असर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है.

विभाग के अनुसार, फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा अगले 1 से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे शीतलहर से राहत जारी रहेगी. वहीं राज्य के उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj