राजस्थान का मौसम: कोहरा और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, अगले हफ्ते और गिर सकता है तापमान, कोल्ड-वेव अलर्ट जारी

राजस्थान वेदर अपडेट: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में शुक्रवार को कई जिलों में बारिश के बाद शनिवार को सर्दी तेज रही. सीकर, चूरू, नागौर भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत कई जिले में घना कोहरा रहा. राजधानी जयपुर में घने बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चली. हालांकि किसी जिले में बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई. ठंड और घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ़्तार धीमी रही.दोपहर बाद प्रदेश के कई शहरों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. सभी शहरों का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ.
मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर से राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से कोल्ड-वेव शुरू हो जाएगी. 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में शनिवार को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 67 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 27.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.4 डिग्री, अलवर में 25.5 डिग्री, जयपुर में 26.8 डिग्री, पिलानी में 26.2 डिग्री, सीकर में 25.5 डिग्री, कोटा में 26.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.4 डिग्री, बाड़मेर में 30.0 डिग्री, जैसलमेर में 26.1 डिग्री, जोधपुर में 29.5 डिग्री, बीकानेर में 25.4 डिग्री, चूरू में 25.7 डिग्री और श्री गंगानगर में 24.5 डिग्री, वनस्थली में 26.2 डिग्री, डबोक में 27.8 डिग्री, डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शनिवार का नागौर, जालौर फतेहपुर (सीकर), सिरोही, करौली, दौसा और झुंझुनूं में का अधिकतम तापमान विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 15.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 16.4 डिग्री, अलवर में 11.0 डिग्री, जयपुर में 14.7 डिग्री, पिलानी में 10.0 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री, कोटा में 14.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.3 डिग्री, बाड़मेर में 16.0 डिग्री, जैसलमेर में 12.1 डिग्री, जोधपुर में 17.2 डिग्री, बीकानेर में 14.3 डिग्री, चूरू में 9.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 9.3 डिग्री, नागौर में 10.6 डिग्री, जालौर में 16.6 डिग्री, सिरोही में 13.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 8.9 डिग्री, करौली में 10.1 डिग्री, दौसा में 10.7 डिग्री और प्रतापगढ़ में 16.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में ठंड का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने वाला है. फिलहाल शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर और सामान्य के करीब है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी. 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर 4-5 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस बीच 1 दिसंबर से उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने के साथ प्रदेश में कोल्ड-वेव की शुरुआत होगी. मौसम विभाग ने 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिले में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.



