Rajasthan

राजस्थान का मौसम: नए साल में ठंड का कहर! शेखावाटी में ओस बनी बर्फ, करौली में पारा 4.6°C, शीतलहर और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: आज से नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही मौसम ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राजस्थान में अभी तक सर्दी ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी. लेकिन नए साल से इसका असर और अधिक तेज होने वाला है. शेखावाटी क्षेत्र में ओस बर्फ बनकर जमने लगा है, इससे ठिठुरन बढ़ गई है. इसके अलावा चार-पांच जिलों में ही औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा कई जिलों में कोहरे का असर भी तेज हो गया है. बुधवार को कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई. वहीं, सीकर, जयपुर और नागौर समेत कई लोगों हल्की ठंडी हवाएं चली.

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया तथा पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करोली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 67 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 24.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 24.4 डिग्री, अलवर में 17.0 डिग्री, जयपुर में 23.4 डिग्री, पिलानी में 25.7 डिग्री, सीकर में 22.8 डिग्री, कोटा में 23.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.4 डिग्री, बाड़मेर में 24.2 डिग्री, जैसलमेर में 25.4 डिग्री, जोधपुर में 24.9 डिग्री, माउंट आबू में 16.8 डिग्री, बीकानेर में 23.7 डिग्री, चूरू में 26.2 डिग्री, डूंगरपुर में 25.9 डिग्री, जालौर में 25.8 डिग्री, सिरोही में 19.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.1 डिग्री, करौली में22.3 डिग्री, दौसा में 24.9 डिग्री और झुंझुनूं में 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री, अलवर में 6.5 डिग्री, जयपुर में 11.4 डिग्री, पिलानी में 8.8 डिग्री, सीकर में 10.0 डिग्री, कोटा में 10.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री, बाड़मेर में 14.6 डिग्री, जैसलमेर में 14.3 डिग्री, जोधपुर में 12.2 डिग्री , माउंट आबू में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 13.0 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री, डूंगरपुर में 12.4 डिग्री, जालौर में 10.9 डिग्री, सिरोही में 9.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 7.3 डिग्री, करौली में 4.6 डिग्री, दौसा में 8.4 डिग्री और झुंझुनूं में 10.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

2025 में कम रही सर्दी 

मौसम विभाग, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में सर्दी मुख्य रूप से दिसंबर और जनवरी तक सीमित रहती है, जब न्यूनतम तापमान औसतन 10°C से नीचे होता है. सर्दी की तीव्रता पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करती है. ये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्य सागर से आते हैं और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में नमी लाते हैं. इससे कोहरा, धुंध और ठिठुरन बढ़ती है. मौसम विभाग के 100 सालों के डेटा (1901-2020) के डेटा से पता चलता है कि औसतन हर सर्दी में 5 से 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेस आते हैं. 2025 में सिर्फ 3 से 4 आए, वे भी कमजोर. इसी वजह से न कड़ाके की सर्दी पड़ी, न मावठ हुई. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है. इससे कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी और कोहरे की स्थिति रहेगी.

मध्यम स्तर कोहरे के छाए रहने की संभावना

नए साल की शुरुआत में एक जनवरी को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दो जनवरी से फिर मौसम शुष्क और साफ रहेगा. राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में 1 से 3 जनवरी को घना कोहरा छा सकता है. राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में 2-4 जनवरी के दौरान शीतलहर की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से4 डिग्री दर्ज होने की संभावना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj