राजस्थान का मौसम: राजस्थान में कड़ाके की ठंड! रातें हड्डियां जमा रहीं, दिन में हल्की गर्माहट; हवा की स्थिति भी खराब

राजस्थान वेदर अपडेट: राजस्थान में बीते सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का असर लगातार महसूस हो रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में न्यूनतम तापमान सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. आर्द्रता का स्तर 30 से 65 प्रतिशत के बीच बना हुआ है.
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इससे रात के तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी संभव है. दिन का तापमान सामान्य के करीब रहने का अनुमान है.
18-20 दिसंबर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 18 से 20 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसका हल्का प्रभाव राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी जिलों पर पड़ेगा, जिससे बादल बढ़ सकते हैं. बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. 5 से 11 दिसंबर के बीच पूरे राज्य में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 0.5 मिलीमीटर रहता है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्रों में वर्षा 100 प्रतिशत कम रही, जिससे प्रदेश में शुष्कता और बढ़ गई है.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
राजस्थान के मुख्य जिलाें की तापमान की बात करें तो अजमेर में 29.1°, भीलवाड़ा में 28.0°, अलवर में 27.0°, जयपुर में 28.5°, पिलानी में 28.8°, सीकर में 26.0°, कोटा में 28.0°, चित्तौड़गढ़ में 30.0°, बाड़मेरमें 33.2°, जैसलमेर में 30.2°, जोधपुर में 30.0°, बीकानेर में 29.3°, चूरू में 28.3°, श्रीगंगानगर में 27.5°, नागौर में 28.0°, जालौर में 30.0°, फतेहपुर (सीकर) में 26.5°, सिरोही में 23.2°, करौली में 26.0°, दौसा में 28.0° और झुंझुनूं 26.5° रहा.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
राजस्थान के मुख्य जिलों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 9.2°, भीलवाड़ा में 8.2°, अलवर में 8.5°, जयपुर में 9.8°, पिलानीमें 6.8°, सीकर में 5.0°, कोटा में 10.0°, चित्तौड़गढ़ में 7.3°, बाड़मेर में 13.6°, जैसलमेर में 12.5°, जोधपुर में 9.6°, बीकानेर में 10.0°, चूरू में 5.5°, श्रीगंगानगर में 9.0°, नागौर में 4.0°, जालौर में 8.5°, सिरोही में 6.0°, फतेहपुर (सीकर) में 3.5°, करौली में 4.7°, दौसा में 5.0° और झुंझुनूं 7.2°C रहा.
हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही
ठंडी हवाओं की वजह से राज्य में प्रदूषण जमीन के पास जमा होने लगे हैं. इसके कारण कई शहरों का AQI मॉडरेट से लेकर ‘गंभीर’ कैटेगरी में पहुंच गया है. जयपुर में 180-210 (खराब), उदयपुर में 140-160 (मध्यम), कोटा में 160-190 (मध्यम से खराब), अलवर-भरतपुर में 200 (खराब), जोधपुर-बीकानेर में 150-180 (मध्यम) रहा. AQI बढ़ने के मुख्य कारण इन दिनों हवा की गति कम होना, शुष्क मौसम से धूल का उड़ना, ट्रैफिक और उद्योगों से बढ़ता प्रदूषण, ठंड में प्रदूषकों का जमीन के पास जमाव बताया जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से सलाह की जा रही है कि सुबह और देर शाम बाहर निकलने में सावधानी रखें. बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीज मास्क लगाएं और घरों में साफ हवा के लिए वेंटिलेशन रखें, लेकिन ठंड से बचाव भी करें.



