Rajasthan

राजस्थान का मौसम: मावठ और कोहरे से कांपा राजस्थान, 10 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नए साल 2026 की शुरुआत बदले हुए मौसम के साथ हुई. सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली. टोंक, भीलवाड़ा, सीकर और झालावाड़ में अलसुबह हल्की मावठ दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया. मावठ के बाद कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया. कई जगहों पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा. तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान जैसलमेर में 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झालावाड़ जिले में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला. राजस्थान के कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे ठंडी हवाओं के साथ सर्दी और बढ़ गई. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए और कई स्थानों पर अलाव का सहारा लिया गया.

कई स्थानों पर 100 मीटर से भी कम रह दृश्यता

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र में भी मावठ के बाद घना कोहरा छा गया. तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 से 3 दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान दृश्यता कई स्थानों पर 100 मीटर से भी कम रह सकती है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है. वहीं किसानों के लिए यह मावठ फसलों के लिहाज से लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे जमीन में नमी बढ़ेगी.

राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 24.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 24.4 डिग्री, अलवर में 17.0 डिग्री, जयपुर में 23.4 डिग्री, पिलानी में 25.7 डिग्री, सीकर में 22.8 डिग्री, कोटा में 23.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.4 डिग्री, बाड़मेर में 24.2 डिग्री, जैसलमेर में 25.4 डिग्री, जोधपुर में 24.9 डिग्री, माउंट आबू में 16.8 डिग्री, बीकानेर में 23.7 डिग्री, चूरू में 26.2 डिग्री, डूंगरपुर में 25.9 डिग्री, जालौर में 25.8 डिग्री, सिरोही में 19.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.1 डिग्री, करौली में 22.3 डिग्री, दौसा में 24.9 डिग्री और झुंझुनूं में 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री, अलवर में 6.5 डिग्री, जयपुर में 11.4 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, कोटा में 9.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री, बाड़मेर में 14.6 डिग्री, जैसलमेर में 14.3 डिग्री, जोधपुर में 12.2 डिग्री , माउंट आबू में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 13.0 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री, डूंगरपुर में 12.4 डिग्री, जालौर में 10.9 डिग्री, सिरोही में 9.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 7.3 डिग्री, करौली में 4.6 डिग्री, दौसा में 8.4 डिग्री और झुंझुनूं में 10.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली

जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की मावठ दर्ज की गई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की डेली डेटा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्का कोहरा दर्ज किया गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली. प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 67 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया, जो कोहरे के घने होने का प्रमुख कारण बना.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj