Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हलचल, 40-60 KMPH की हवाएं, IMD का अलर्ट, इधर तांडव मचाने को तैयार शीतलहर

Last Updated:November 17, 2025, 06:26 IST
Mausam News: देश में दो तरह की मौसमी प्रणाली काम कर रही है. एक तरफ जहां दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून का असर दिख रहा है तो दूसरी तरफ मध्य भारत में शीतलहर का दौर चल रहा है. मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित 5 राज्यों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते तापमान बदलने का किसी प्रकार का पूर्वानुमान नहीं है. हालांकि, दिल्ली पहले से ही जहरीली हवा से जूझ रही है.
तामिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट. उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट. (फाइल फोटो)
Weater Report: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से (तामिलनाडु और श्रीलंका के आसपास के समुद्री हिस्सा) में एक बार फिर से लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों खासकर तामिलनाडु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अंडमान-निकोबार में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार में हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह जारी किया गया है. वहीं, उत्तर भारत खासकर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. पूरा मध्य और पश्चिमी भारत में शीतलहर का प्रकोप है. मौसम विभाग ने अभी तक 19 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. साथ ही पूर्वी भारत में अभी किसी प्रकार मौसमी बदलाव के संकेत नहीं है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत खासकर बिहार-बंगाल में सुबह शाम सर्दी का माहौल रहेगा, यहां शीतलहर की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
बंगाल की खाड़ी में बढ़ते हलचल को देखते हुए केरल, माहे, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, तामिलनाडु हाई अलर्ट पर है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि चेन्नई और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. यह बारिश का पूर्वानुमान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, श्रीलंका के तट के पास, निम्न दबाव क्षेत्र के बनने के कारण किया गया है. तमिलनाडु के पुदुकोट्टई, तिरुवरूर और मायिलादुथुराई जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि थूथुकुडी, मदुरै, नीलगिरी, शिवगंगई और कई अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में शीतलहर चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) और शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने बताया कि 17 और 18 नवंबर को मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभावित है, जबकि पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी शीतलहर की आशंका बनी हुई है. 17 से 19 नवंबर तक पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी दी गई है, और 17 नवंबर को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का खतरा रहेगा. शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य राजस्थान है.
राजस्थान पर शीतलहर का प्रकोप
उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजस्थान पर शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने रविवार को सीकर जिले में पीली शीतलहर का अलर्ट जारी किया. इस बीच, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. शनिवार को राज्य के 13 शहरों का हाल देख लें-
सीकर और फतेहपुर में तापमान 5°C और 5.4°C दर्ज किया गया.
नागौर में न्यूनतम तापमान 6.1°C, चूरू में 7.9°C, पिलानी में 8.5°C, अलवर में 8.4°C, वनस्थली (टोंक) में 8.6°C, भीलवाड़ा में 9.4°C, दौसा में 6.9°C और झुंझुनू में 8.6°C रहा.
अजमेर में 10°C, उदयपुर और जोधपुर में 10.2°C, जयपुर में 12.4°C, कोटा में 13.1°C, बाड़मेर में 15.4°C, जैसलमेर में 12.6°C, बीकानेर में 13.6°C, गंगानगर में 10.7°C, डूंगरपुर में 12.9°C और हनुमानगढ़ में 12.2°C दर्ज किया गया.
Deep Raj Deepak
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 17, 2025, 06:26 IST
homenation
बंगाल की खाड़ी में हलचल, IMD की बारिश का अलर्ट, तांडव मचाने को तैयार शीतलहर


