जम्मू से भुज, बाड़मेर में स्वागत

Last Updated:November 15, 2025, 23:13 IST
सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूरे होने पर ‘डायमंड जुबली समारोह’ के तहत जम्मू से गुजरात के भुज तक लगभग 1727 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली जा रही है. इस रैली में कुल 60 जवान शामिल हैं, जिनमें 4 महिला जवान भी शामिल हैं. रैली के पाकिस्तान सरहद पर बसे बाड़मेर पहुंचने पर 47वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों ने स्वागत किया.
बाड़मेर. बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू से भुज तक बीएसएफ द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है. 9 नबंवर को जम्मू से शुरू हुई यह रैली 19 नवम्बर को भुज पहुंचेगी. यह रैली जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात होते हुए भुज पहुंचेगी. बाड़मेर पहुंचने पर जगह जगह बाइक रैली का भव्य स्वागत किया गया. सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूरे होने पर ‘डायमंड जुबली समारोह’ के तहत जम्मू से गुजरात के भुज तक लगभग 1727 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली जा रही है. इस रैली में कुल 60 जवान शामिल हैं, जिनमें 4 महिला जवान भी शामिल हैं.
रैली के पाकिस्तान सरहद पर बसे बाड़मेर पहुंचने पर 47वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों ने स्वागत किया. इस रैली में 60 जवान 11 दिन में करीब 1727 किलोमीटर की यात्रा करेगें. इस रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, बीएसएफ के योगदान से अवगत कराना, देशभक्ति की भावना जगाना और भर्ती के प्रति प्रेरित करना है. यह रैली 1727 किलोमीटर की यात्रा तय कर 19 नवंबर को गुजरात के भुज में समापन करेगी. यह रैली जम्मू से रवाना होकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात होते से भुज पहुंचेगी.
बीएसएफ के पास दो मोटरसाइकिल टीमबाइक रैली में शामिल आरक्षी अंजली राज के मुताबिक देश की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले जवान सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. वही रैली में शामिल असिस्टेंट कमांडेंट सागर पाटिल के मुताबिक बाड़मेर से यह रैली 17 नबम्बर को चौहटन, धनाऊ, बाखासर, मावसरी होते हुए सुईगाम पहुंचेगी. बाड़मेर सेक्टर बीएसएफ डीआईजी कृष्ण मोहन प्रसाद के मुताबिक बीएसएफ के पास दो मोटरसाइकिल टीम है जिनमे जांबाज टीम 1988 से बीएसएफ में शामिल है.
इस टीम द्वारा 3 बाइकों पर 36 सवारों का मानव पिरामिड और 12 फीट 9 इंच ऊंची सीढ़ी पर दो सवारों की सबसे लंबी सवारी का विश्व रिकॉर्ड इनके नाम है जबकि सीमा भवानी टीम 2016 से बीएसएफ के हिस्सा है जिसमें बीएसएफ की महिला डेयरडेविल मोटरसाइकिल टीम ने दिसंबर 2022 में 7 लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
November 15, 2025, 23:13 IST
homerajasthan
जम्मू से भुज पहुंचेगी बीएसएफ की 60वीं वर्षगांठ पर बाइक रैली, बाड़मेर में स्वागत



