इस वजह से आज बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, जानें वजह और कब कर पाएंगे दर्शन – हिंदी

होमवीडियोधर्म
इस वजह से आज बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, जानें वजह और कब कर पाएंगे दर्शन
इस वजह से आज बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, जानें वजह और कब कर पाएंगे दर्शन
Khatu Shyam Mandir Closed: खाटू श्याम मंदिर 23 अप्रैल को विशेष तिलक श्रृंगार के कारण पूरे दिन बंद रखा गया है. मंदिर कमेटी के अनुसार अमावस्या के बाद यह परंपरागत पूजा होती है, जिसमें कई घंटे लगते हैं. इसी वजह से 22 अप्रैल रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए गए. इस दौरान केवल पुजारी ही पूजा-अर्चना करेंगे. मंदिर 23 अप्रैल को शाम 5 बजे दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. इसके बाद भक्त विशेष श्रृंगार के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बंद समय में दर्शन के लिए न आएं. मान्यता है कि यह श्रृंगार 22-23 दिनों तक रहता है, जिसके बाद बाबा श्याम मूल स्वरूप में दर्शन देते हैं.




