WhatsApp new feature Strict Account Settings change safety from Cyber attacks-अब WhatsApp को मिलेगा एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन फीचर, यूज़र्स का काम होगा आसान, जानिए फायदों के बारे में

Last Updated:November 09, 2025, 08:18 IST
WhatsApp जल्द ला रहा है नया ‘Strict Account Settings’ फीचर जो यूजर्स को हैकिंग और टारगेटेड साइबर अटैक्स से बचाएगा. इसमें अनजान कॉल्स, मैसेज और मीडिया फाइल्स पर ऑटोमेटिक कंट्रोल मिलेगा. जानिए इस फीचर के बारे में सबकुछ…
WhatsApp का नया फीचर सिक्योरिटी के लिए है.
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स की सुरक्षा को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. अब कंपनी एक नए सिक्योरिटी फीचर की तैयारी में है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हैकिंग या टारगेटेड साइबर अटैक के खतरे में बचना चाहते हैं.
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के नए iOS बीटा वर्जन में ‘Strict Account Settings’ नाम का एक नया ऑप्शन देखा गया है. ये फीचर Privacy > Advanced सेक्शन में मौजूद है.
इस मोड को ऑन करने पर WhatsApp यूजर को ‘Extreme Protection Mode’ यानी कड़े सुरक्षा नियमों का सेट एक्टिव करने का ऑप्शन देगा. इसे एक्टिव करने के बाद WhatsApp अपने आप कुछ ऐसे बदलाव करेगा जो अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे.
कैसे करेगा सुरक्षा
इस मोड के एक्टिव होते ही WhatsApp अपने आप कुछ सीमाएं लागू कर देगा.
अनजान नंबरों से आने वाले मीडिया और अटैचमेंट्स ब्लॉक हो जाएंगे.
केवल भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स ही कॉल या मैसेज कर पाएंगे.
अकाउंट सेटिंग्स लॉक हो जाएंगी ताकि कोई बदलाव न कर सके.
हालांकि, WhatsApp ने यह भी कहा है कि इस मोड को ऑन करने पर कॉल और मैसेज की क्वालिटी थोड़ी प्रभावित हो सकती है. ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन फीचर्स भी मिलेंगे.WABetaInfo के मुताबिक Strict Mode एक्टिव करने पर WhatsApp कई और सिक्योरिटी फीचर्स अपने आप ऑन कर देगा, जैसे,
अनजान कॉलर्स को साइलेंट करना,
केवल सेव कॉन्टैक्ट्स को ग्रुप इनवाइट की अनुमति देना,
लिंक प्रीव्यू बंद करना,
एन्क्रिप्शन कोड बदलने पर अलर्ट देना,
टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑटोमैटिक एक्टिव करना,
और अनजान नंबरों से प्रोफाइल जानकारी छिपाना.
ये सारे फीचर्स पहले से WhatsApp में मौजूद हैं, लेकिन अब इन्हें एक क्लिक में एक्टिव किया जा सकेगा. यह फीचर खास तौर पर पत्रकारों, एक्टिविस्ट्स और पब्लिक फिगर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है.
कब होगा लॉन्च?फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की रिलीज़ डेट घोषित नहीं की है. यह अभी बीटा टेस्टिंग फेज़ में है, इसलिए इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है.
WhatsApp का यह कदम यह दिखाता है कि कंपनी अब यूजर सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान दे रही है- ताकि यूजर्स को हैकिंग, फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाया जा सके.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 09, 2025, 08:17 IST
hometech
अब WhatsApp को मिलेगा एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन फीचर, यूज़र्स का काम होगा आसान



