IAS टीना डाबी को कह दिया रील स्टार, तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हो गया बवाल

Last Updated:December 22, 2025, 20:25 IST
IAS Tina Dabi : बाड़मेर में एक महिला कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. छात्राओं ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के दो नेताओं ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कह दिया. जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि टीना डाबी ने इससे इनकार किया है.
IAS Tina Dabi : महिला कॉलेत के बाहर प्रदर्शन फीस बढ़ाने के खिलाफ हो रहा था.
IAS Tina Dabi : राजस्थान के बाडमेर जिले की कलेक्टर IAS टीना डाबी खूब मशहूर हैं. वह अक्सर ही अपने काम का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. बाडमेर में मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ महिला कॉलेज के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दो छात्र नेताओं ने उन्हें रील स्टार कह दिया. जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
मामला यूं है कि महिला कॉलेज के बाहर फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोश प्रदर्शन चल रहा था. कथित तौर पर इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के दो छात्र नेताओं ने कलेक्टर टीना डाबी को रील स्टार कह दिया. इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राएं कोतवाली जा पहुंचीं और वहां धरना शुरू कर दिया. छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्र नेताओं को फीस बढ़ाने के खिलाफ विरोध के चलते नहीं, बल्कि टीना डाबी को रील स्टार कहे जाने के कारण हिरासत में लिया गया. वहीं, जिला प्रशासन ने कहा कि कानू-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई.
मैडम बनाती रहती हैं रील
छात्राओं के धरने में शामिल छात्रा हीना खत्री ने कहा कि छात्र नेता ने जिला कलेक्टर को रील स्टार कहा था. इसमें कोई आपत्तिजनक या अपमानजनक बात नहीं थी. उन्होंने बस इतना ही कहा था कि मैडम रील स्टार हैं. इसमें क्या गलत है? जहां भी सफाई अभियान होता है, वहां मैडम मौजूद रहती हैं और वीडियो बनते हैं. इसमें अपमान नहीं किया गया.
नवों बाड़मेर पर भी उठाए सवाल
छात्राओं ने प्रशासन के विकास के दावों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ‘नवों बाड़मेर’ की बात करता है, लेकिन कॉलेज के आसपास की स्थिति अलग है. छात्रा ने कहा कि कॉलेज की मुख्य सड़क पर कचरा पड़ा रहता है और इस ओर ध्यान दिलाने के लिए ही यह बात कही गई थी.
टीना डाबी ने दी सफाई
आज तक के अनुसार, टीना डाबी ने भी अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इस तरह के किसी विवाद की बात नहीं है. प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से बदसलूकी की गई थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र नेताओं के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है. उन्हें रिहा कर दिया गया बाद में.
About the AuthorPraveen Singh
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 22, 2025, 20:25 IST
homecareer
IAS टीना डाबी को कह दिया रील स्टार, तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया



