Rajasthan
जहां परंपरा गूंजी, वहीं इतिहास जगमगाया! बूंदी महोत्सव में दिखी राजस्थानी रॉयल्टी की झलक – हिंदी

Rajasthan Samachar: बूंदी महोत्सव 2025 का शुभारंभ 8 नवंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ गढ़ पैलेस में हुआ. राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और परंपरागत जीवनशैली की सुंदर झलक इस उत्सव में देखने को मिल रही है. तीन दिवसीय इस पर्यटन पर्व का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ किया गया. महोत्सव के दौरान शाही जलूस, लोक कलाकारों के प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय बाजार मुख्य आकर्षण रहेंगे. यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने और पर्यटन को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा.
homevideos
इतिहास में जैसे जान आ गई हो! बूंदी महोत्सव में कला और परंपरा की जीवंत परेड



